सेवा पखवाड़ा व सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक निभाये सहभागिता - लुम्बाराम चौधरी - JALORE NEWS
![]() |
Events-organized-under-Service-Fortnight |
सेवा पखवाड़ा के तहत किये आयोजन - Events organized under Service Fortnight
जालौर ( 22 सितंबर 20240 ) JALORE NEWS जालौर जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 व देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मोत्सव पर मनाए जा रहे सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम के तहत श्री हनुमान जी मंदिर सुंदेला तालाब पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सदस्यता अभियान नगर मंडल संयोजक व नगर महामंत्री दिनेश महावर ने बताया कि कार्यक्रम महंत पवन पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालौर सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी उपस्थित थे वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि की नाते सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक डिंपल सिंह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी जिला मंत्री सुशीला सेन उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत नए सदस्यों को ऑनलाइन संस्था ग्रहण करवाई गई साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई की गई। साथ ही सदस्यता अभियान के पत्र का विमोचन भी किया।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मोत्सव पर मनाया जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हमें अधिक से अधिक सेवा कार्यों को करना है वह स्वच्छ भारत की ओर आगे बढ़ना है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहां की सर्विस पदाधिकारी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य अभियान पर जोर दें तथा सेवा कार्यों में भी अपना योगदान दे।
कार्यक्रम के दौरान नगर महामंत्री रतन सुथार नगर उपाध्यक्ष मेथी देवी राजकुमार चौहान नगर मंत्री गीता बारोट हीराराम देवासी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक केशव व्यास आईटी के अचलसिंह परिहार सोशल मीडिया के भवानी सिंह किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला पार्षद दिनेश बारोट राजू परिहार योगेश खत्री धीरज सुंदेशा सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उसके पश्चात जालौर नगर के शक्ति केंद्र j49 में भी सांसद लुंबाराम चौधरी ने सदस्यता अभियान के तहत प्रवास किया। साथ ही नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मंजू मेघवाल नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक व शक्ति केंद्र संयोजक डिंपल सिंह जिला मंत्री सुशीला सेन जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत नगर महामंत्री दिनेश महावर नगर उपाध्यक्ष मेथी देवी नगर मंत्री गीता बारोट भवानीसिंह जोगेश सैन गीता मीणा गोविंद भील तुलसी सहित कहि बूथ वासी उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें