दांतीवास में गणपति की भव्य स्थापना, सात दिवसीय उत्सव का आयोजन - BHINMAL NEWS
![]() |
Grand-installation-of-Ganapati-in-Dantivas-seven-day-festival-organized |
दांतीवास में गणपति की भव्य स्थापना, सात दिवसीय उत्सव का आयोजन - BHINMAL NEWS
पत्रकार भरत गुलशन
भीनमाल ( 9 सितंबर 2024 ) BHINMAL NEWS भीनमाल के निकटवर्ती गांव दांतीवास में हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। गांव के निवासियों और प्रवासी भाइयों के सहयोग से गणपति की स्थापना धूमधाम से की गई।
तेजाराम चौधरी ने जानकारी दी कि गणपति की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकालने के बाद यथावत स्थान पर विराजित किया गया। यह उत्सव सात दिनों तक चलेगा, जिसमें विशेष रूप से गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
उत्सव का समापन ग्यारस के दिन शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें गणपति की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर तेजाराम चौधरी, तगाराम चौधरी, नरेंद्र चौधरी, अर्जुन कुमार (उप सरपंच), भरत कुमार गुलशन (युवा मीडिया प्रसारक, जालौर), प्रवीण कुमार मेघवाल, प्रवीण कुमार दर्जी, कृष्ण कुमार जोशी, रामेश्वर जोशी, अशोक सेन, नरपत चौधरी, पीराराम राणा, श्रवण दर्जी, भरत दर्जी, हिमताराम मेघवाल और युवा गणपति मित्र मंडल के सदस्यगण सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
गांव में गणेश उत्सव के प्रति उत्साह और समर्पण ने एक बार फिर से सभी को एकजुट कर दिया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें