बाबा साहेब अंबेडकर निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Tribute-and-honour-ceremony-organized-on-Baba-Saheb-Ambedkar-Nirvana-Day |
बाबा साहेब अंबेडकर निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित - JALORE NEWS
जालोर ( 7 दिसंबर 2024 ) 6 दिसम्बर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का निर्वाण दिवस अंबेडकर सभा स्थल पर समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में श्रीमान ज्ञानचंद यादव पुलिस अधीक्षक, श्रीमान सोहनराम मेघवंशी पूर्व न्यायाधीश, मुकेश सोलंकी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी,विरमराम दहिया पूर्व ASP, ने बाबा साहेब आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, सोहनराम मेघवंशी न्यायाधीश,मुकेश कुमार सोलंकी, प्रोफेसर वगताराम चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता सरदारखान खोखर, डॉ ओमप्रकाश दहिया प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी, ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी, उनकी उपलब्धियों पर विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गोकुलराम परिहार, दलाभाई राव, अनिल भादरु,, हेमाराम दहिया,, तेजाराम बालोत,जयनारायण परिहार, कुंभाराम, dr.विकाश काला,ललित सुरीयाल, प्रवीण बौद्ध एडवोकेट, प्रकाश नारायन माली , शहजादखान, भवरूखान, दयाराम, अमृत दहिया, नोपाराम गर्ग, चिमनाराम लुकड़, रमेशकुमार गहलोत, अशोक परमार, कृष्ण कुमार मांडवला, वेलाराम गर्ग, हिमताराम परिहार, सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति की चार श्रेष्ठ प्रतिभाओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें