खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
Jalore News

संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन - JALORE NEWS

JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर भाजपा जालौर द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन
Shravan Kumar
Shravan Kumar
19 जन॰, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

A seminar was organized under the Constitution Gaurav Abhiyan
A-seminar-was-organized-under-the-Constitution-Gaurav-Abhiyan

संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन - JALORE NEWS

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर 

 जालौर ( 19 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर भाजपा जालौर द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के नाते तिजारा विधायक योगी बालक नाथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक विधानसभा व विधायक जोगेश्वर गर्ग जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राव श्रवणसिंह बोरली कार्यक्रम संभाग प्रभारी जगदीश देवासी का आतिथ्य रहा। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता डॉ भीमराव अंबेडकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का साफा दुपट्टा से स्वागत अभिनंदन किया गया।



तिजारा विधायक योगी बालकनाथ महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में संविधान में किस तरह से छेड़छाड़ की और बाबा साहब के साथ कांग्रेस ने जिस तरीके का भेदभाव किया उसे जनता के बीच बताने की जरूरत है। संविधान गौरव अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता इन गोष्ठियों में भाग लें और कांग्रेस की बाबा साहब को लेकर फैलाए जा रहे झूठ का मुंह तोड़ जवाब दें।

मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। संविधान को कांग्रेस ने तार-तार करने का काम किया है। वहीं, भाजपा ने प्रजातंत्र की रक्षा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का काम किया है।प्रदेश भर में 11 जनवरी से लगातार अभियान चल रहा है।हम सभी मेरा संविधान मेरा गौरव, मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान इस भाव को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जो विरोधी भ्रम फैलाने का काम करते हैं। जनता के बीच में उस भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे। बाबा साहब को सही अर्थों में अगर सम्मान मिला है तो भाजपा की सरकार ने दिया है।

सांसद लुम्बाराम चोधरी ने कहा की हम सबको बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना है।

जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के तहत जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों कॉलेज में गोष्टी, परिचर्चाओं का आयोजन करेंगे। समाज के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी और चौपाल का आयोजन भी होगा।

कार्यक्रम संभाग प्रभारी जगदीश देवासी ने कहा कि इस अभियान को हम सबको मिलकर मजबूती के साथ करवाना है। सविता गौरव अभियान नाम सहित परिभाषित होता है कि हमें हमारे संविधान पर गौरव होना चाहिए।  

अंत में श्री शांतिनाथ बी एड कॉलेज डायरेक्टर के एन भाटी का अतिथियों द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश महावर ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़,पुखराज राजपुरोहित हिंगलाज दान चारण,नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास,ऐसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी विधानसभा संयोजक दीप सिंह धनानी स्थानीय मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी पार्षद दिनेश बारोट सायला मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तम गर्ग राव गणपत सिंह बगेड़िया महेंद्र सिंह भागली,भूरसिंह देवकी सुशीला सैन,अमन देवेंद्र मेहता,जसराज राजुरोहित,नाथूसिंह तीखी,दिलीप सोलंकी,मुकेश राजपुरोहित भवानी सिंह देता पहाड़सिंह राव रमेश मेघवाल ,इंद्र गर्ग, रमेश गर्ग रतन सुथार,महेश भट्ट,घनस्याम देवासी,उर्मिला दर्जी,गीता बारोट,मधु भाटी,गोरधन सिंह राजपुरोहित, सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त - JALORE NEWS

Shravan Kumar- मई 09, 2025 0
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त - JALORE NEWS
Leave-of-officers-and-employees-of-medical-department-cancelled चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त - JALORE NEWS जालोर ( 9 मई 2025 ) JA…

Most Popular

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE339
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS180
  • WORLD134
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...