भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा दिवस पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Bharatiya-Janata-Party-organized-a-press-conference-on-Youth-Day-under-the-Chief-Minister-s-Employment-Scheme |
भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा दिवस पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
सांचौर ( 16 जनवरी 2025 ) सांचौर के शिवशक्ति नगर में युवा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार योजना को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने जानकारी दी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरियों का तोहफा देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जिलाध्यक्ष ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने की कोई योजना नहीं थी। उल्टा सरकारी पदों पर भर्ती में घोटाले और पेपर लीक जैसी घटनाएं आम थीं। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने युवाओं को न्याय और रोजगार देने का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही 1 लाख से अधिक नौकरियां दी हैं और 47 हजार युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की हैं। साथ ही, 81 हजार पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं से किए गए वादे पूरे कर रही है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 12 जनवरी को 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 50 प्रतिशत वादों को पूरा कर लिया है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी, नगर महामंत्री मांगीलाल दर्जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सायब खा सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें