खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा, भाजपा सरकार पर निशाना - JALORE NEWS
Jalore News

किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा, भाजपा सरकार पर निशाना - JALORE NEWS

किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा, भाजपा सरकार पर निशाना - JALORE NEWS अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सत्यवीर याद
Shravan Kumar
Shravan Kumar
12 जन॰, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Discussion on farmers' problems and strengthening of the organization, targetting the BJP government
Discussion-on-farmers-problems-and-strengthening-of-the-organization-targetting-the-BJP-government

किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा, भाजपा सरकार पर निशाना - JALORE NEWS

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर 

जालोर ( 12 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव एवम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा ने आज सुबह 11 बजे किसान कांग्रेस संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की बैठक मलकेश्वर मठ जालोर में लेकर किसानों की समस्याओं व संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्याओं का समाधान करने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। राजस्थान में किसानों को समय पर बिजली,सिचाई हेतु पानी,खाद इत्यादि किसानों को पूरी तरह नही मिल पा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार की किसान विरोधी योजनाओं के कारण प्रदेश का किसान परेशान एवम व्याकुल है।

बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार ने विगत एक वर्ष में एक भी कार्य ऐसा नहीं किया जो किसान हित मे हो।पुरवर्ती गहलोत सरकार ने किसानों के लिये प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किये थे जिन्हें प्रदेश के किसान आज भी याद करते हैं।उन्होंने ने कहा कि जालोर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जवाई नदी को पुनर्जीवित करने का वादा करके गए थे लेकिन आज उनकी राज्य में सरकार है उसके बावजूद जालोर में किसानों को कई दिनों तक धरना प्रदर्शन करना पड़ा। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जवाई बांध के पुनर्भरण हेतु ठोस कार्य किये थे लेकिन सरकार बदलने के बाद अभी तक उस पर कोई कार्य नही किया गया। उन्होंने ने कांग्रेसजन से जालोर में किसान कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की।



बेठक को सम्बोधित करते हुए जन अभियोग निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि
पूर्व की गहलोत सरकार ने जालोर के किसानों के हित कई योजनाओं को स्वीकृति कर उनका कार्य प्रारंभ किया था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सरकार बदलने से भाजपा की राज्य सरकार राजनीतिक द्वेषभाव पुर्ण उन योजनाओं को रोक कर बैठी है। गहलोत सरकार ने जवाई बांध पुनर्भरण योजना के तहत 2554 करोड़ रुपये स्वीकृति कर 3000 करोड़ की योजना लागू की थी जिसके तहत ठोस कार्य पूर्ण होकर जालोर के किसानों को फायदा मिलता।परन्तु विधायक, सांसद, राज्य में सरकार, केंद्र में सरकार, पड़ोसी राज्य गुजरात मे भाजपा की सरकार होने के बावजुद जालोर के किसानों को आंदोलन करने के पश्चात भी सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे है। भाजपा शासनकाल में किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।

बेठक को सम्बोधित करते हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेतान सिंह धनानी ने समस्त अतिथियों एवम बेठक में पधारे सभी किसान कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागणों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

बेठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,ईशराराम विश्नोई, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह,ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव सूरज सिंह सुराणा, पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा,जुल्फिकार अली भुट्टो,हिमांशु शर्मा,आसुराम देवासी,मडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा,मदनलाल दहिया,गोपाल देवासी,महेंद्र पाल सिंह पोषाणा, कुशाल सिंह राजपुरोहित,ओबीसी जिलाध्यक्ष चुनीलाल गहलोत,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सोनाराम मेघवाल, बस्तीमल चौहान, लाल सिंह राजपुरोहित, धूड़ाराम पटेल,किशनाराम चौधरी,गीता श्री, जुझाराम चौधरी, महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण,ओमप्रकाश चौधरी, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

आपदा प्रबन्धन के लिए गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश - JALORE NEWS

Shravan Kumar- मई 08, 2025 0
आपदा प्रबन्धन के लिए गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश - JALORE NEWS
Home-Department-issued-guidelines-to-District-Magistrates-for-disaster-management आपदा प्रबन्धन के लिए गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश …

Most Popular

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE339
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS180
  • WORLD134
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...