किसान कांग्रेस संगठन की बैठक 12 जनवरी को जालोर में - JALORE NEWS
![]() |
Kisan-Congress-organization-meeting-on-12th-January-in-Jalore |
किसान कांग्रेस संगठन की बैठक 12 जनवरी को जालोर में - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 9 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव एवम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा आगामी 12 जनवरी,2025 रविवार को सुबह 11 बजे किसान कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओ की बैठक मलकेश्वर मठ जालोर में लेंगे।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष 12 जनवरी को जालोर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की बैठक लेकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
बेठक समाप्ति के पश्चात प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे।
कुम्पावत ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के प्रमुख कांग्रेसजन सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवम तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें