भाजपा विधानसभा जालोर के द्वारा जिला मुख्यालय पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का होगा स्वागत अभिनन्दन - JALORE NEWS
![]() |
Newly-elected-District-President-Jasraj-Rajpurohit-will-be-welcomed-and-felicitated |
भाजपा विधानसभा जालोर के द्वारा जिला मुख्यालय पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का होगा स्वागत अभिनन्दन - JALORE NEWS
जालोर ( 31जनवरी 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी जालौर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का भाजपा विधानसभा जालौर द्वारा स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि 1 फरवरी शनिवार दोपहर 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित होटल विजय पैराडाइज हॉल में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम को लेकर जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित ने विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी।
।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के नाते राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित रहेंगे।वही विशिष्ट अतिथि के नाते जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, रविंद्रसिंह बालावत सहित वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें