स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का आयोजन आज से, 30 से 13 फरवरी तक चलेगा अभियान - JALORE NEWS
![]() |
Various-awareness-activities-will-be-organized-on-leprosy |
कुष्ठ रोग पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन -Various awareness activities will be organized on leprosy
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 29 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक ’स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि आज 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिले ’स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान’ के अन्तर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस बार अभियान ’आइए सब मिलकर जागरूकता बढ़ाएं, भ्रांतियां दूर करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कुष्ठ रोग से प्रभावित कोई भी व्यक्ति छूट न जाए’ थीम आधारित होगा, जिसमे 30 जनवरी कुष्ठ दिवस पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी से 13 फरवरी तक जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा एवं जागरूकता रैली, माईकिंग, पोस्टर, पम्पलेट वितरण, स्कुलों की प्रार्थना सभा एवं होने वाले सरकारी आयोजनों में कुष्ठ रोग की जानकारी देकर प्रचार प्रसार कर विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगों को इस रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही राजकीय चिकित्सा संस्थानों में कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग की जाएगी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें