भाजपा ग्रामीण मण्डल कि बैठक आयोजित नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Rural-Mandal-meeting-organized-and-welcomed-the-newly-elected-Mandal-President |
भाजपा ग्रामीण मण्डल कि बैठक आयोजित नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत - JALORE NEWS
पत्रकार बगसिंह राजपुरोहित बागरा
बागरा ( 2 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आकोली के बस स्टैंड पर स्थित शनिधाम में भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा कि बैठक का आयोजन हुआ।
मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित बागरा ने बताया कि मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रकाशकुमार टेलर सियाणा का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साफे, माल्यार्पण एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कि गई।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रकाशकुमार टेलर पहले पार्टी में मंडल महामंत्री के दायित्व निभा चुके हैं उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मुझे पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के रुप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनका मैं निष्ठापूर्वक निर्वाहन करुंगा तथा सब को साथ लेकर संगठन को मजबूत करुंगा तथा इस कार्य हेतु पार्टी में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है उन्होंने बताया कि भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा के प्रत्येक क्षेत्र का भेदभाव किए बिना मंडल के विकास हेतु सदा तत्पर रहुंगा।
कार्यक्रम में उपप्रधान प्रतिनिधि हनवंतसिंह देवड़ा, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्रसिह चौहान,मंगलसिंह राजपूत,नारायणसिंह राजपुरोहित , मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित, महामंत्री भीकाराम हीरागर, भाजपा सदस्यता अभियान मंडल संयोजक जोगसिंह राजपुरोहित आडवाडा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश कुमार भाटी, भाजयुमो जिलामंत्री जितेन्द्र कुमार घांची ,जिला प्रवक्ता नटवरसिंह राजपुरोहित सियाणा,एस सी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आदाराम लुकडा, किसान मोर्चा मंडल मंत्री जोरसिंह राजपुरोहित बागरा,
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याणसिंह सियाणा,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सुथार,एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार राणा, आकोली सरपंच एवं बुथ अध्यक्ष चौपाराम देवासी, कालुसिंह काबावत, भैरुसिंह चौहान, महेंद्र सिंह देलदरी,भुताराम देवासी, शक्ति केन्द्र संयोजक लक्ष्मण देवासी डुडसी,बुथ अध्यक्ष अर्जुनसिंह राजपुरोहित,एस टी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमताराम भील,जवानाराम भील, देवीलाल जोशी,वागाराम राजपुरोहित,दीपाराम सुथार, मोडाराम लौहार, तगाराम प्रजापत सिवणा, महेंद्र कुमार आदि अनेकों पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें