कुंभ यात्रा से लौटे विधायक जोगेश्वर गर्ग का जालौर में भव्य स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
MLA-Jogeshwar-Garg-who-returned-from-Kumbh-Yatra-received-a-grand-welcome-in-Jalore |
कुंभ यात्रा से लौटे विधायक जोगेश्वर गर्ग का जालौर में भव्य स्वागत - JALORE NEWS
जालौर ( 12 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग का प्रयागराज कुंभ महापर्व की सफल यात्रा के पश्चात जालौर पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सुबह 9:00 बजे लक्ष्मीनगर मंत्री निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, माला एवं साफा पहनाकर मंत्री जोगेश्वर गर्ग का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने की अपील
इस अवसर पर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा,
"पहले जब कोई चारधाम यात्रा या कुंभ यात्रा करके लौटता था, तो समाज में उसका भव्य स्वागत किया जाता था। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, जिसे हमें जीवंत बनाए रखना चाहिए।"
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का संदेश दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, वरिष्ठ नेता राम प्रकाश चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर महामंत्री रतन सुथार, महेश भट्ट, अमन मेहता, देवेंद्र मेहता, सुरेश संदेशा, डिंपल सिंह, हीराराम देवासी, श्रवण ओड, भागीरथ गर्ग, दिलीप सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें