क्षत्रिय सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार की प्रतिमा का भव्य अनावरण 30 मार्च को - JALORE NEWS
![]() |
The-grand-unveiling-of-the-statue-of-Kshatriya-emperor-Veer-Vikramaditya-Parmar-will-be-held-on-March-30 |
क्षत्रिय सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार की प्रतिमा का भव्य अनावरण 30 मार्च को - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
आकोली ( 12 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS ऐतिहासिक एवं गौरवशाली क्षत्रिय सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार, गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ 30 मार्च को किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
राजपूत समाज के जागरूक युवा पूरणसिंह काबावत ने बताया कि 11 फीट ऊँची यह भव्य प्रतिमा मेटल से निर्मित है, जिसकी लागत लगभग 14 लाख रुपये आई है। यह प्रतिमा जयपुर में निर्मित की गई है। चूंकि सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की स्थापना की थी, इसलिए इस अनावरण कार्यक्रम के लिए विक्रम संवत चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का शुभ मुहूर्त तय किया गया है।
इतिहास और गौरवशाली विरासत
सम्राट विक्रमादित्य परमार भारतीय इतिहास के एक महान योद्धा और न्यायप्रिय शासक थे। उन्होंने 36 कौमों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और सदैव न्याय की मिसाल पेश की। उनके नाम पर बनाए गए स्मारक के चारों ओर उनकी वीरता की गाथाओं के शिलालेख अंकित किए गए हैं, जो उनकी गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं।
पूरणसिंह काबावत ने आगे बताया कि इस भव्य अनावरण समारोह की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। सम्राट विक्रमादित्य को सत्य और न्याय के प्रतीक के रूप में जाना जाता था। कहा जाता है कि उनका राज्य इतना विशाल था कि वहां सूर्यास्त नहीं होता था। वे अपने प्रजा के दुखों को स्वयं का दुख मानते थे और जब तक उन्हें न्याय नहीं दिला देते, चैन से नहीं बैठते थे। यहां तक कि देवता भी अपना न्याय करवाने के लिए विक्रमादित्य के पास आते थे।
आकोली की धरती होगी धन्य
सम्राट विक्रमादित्य जैसे वीर योद्धा की प्रतिमा आकोली की धरती पर स्थापित होना गर्व और सम्मान की बात है। इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे उनके आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को गौरवशाली बना सकेंगे। यह आयोजन गांव और समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा, जिससे आकोली का नाम गौरव के साथ दर्ज किया जाएगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें