भाजपा विधानसभा जालोर के द्वारा जिला मुख्यालय पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का किया भव्य स्वागत अभिनन्दन - JALORE NEWS
![]() |
Rajasthan-Teachers-Association-Shekhawat-expressed-happiness-over increasing-the-limit-of-income-tax-exemption-in-the-general-budget |
भाजपा विधानसभा जालोर के द्वारा जिला मुख्यालय पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का किया भव्य स्वागत अभिनन्दन - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 1 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी जालौर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का भाजपा विधानसभा जालौर द्वारा स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित होटल विजय पैराडाइज हॉल में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के नाते राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित रहें।वही विशिष्ट अतिथि के नाते रविंद्रसिंह बालावत,पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी,पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल,जालौर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित,सायला प्रधान ढोमी देवी,जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित,प्रकाश छाजेड़,संगठन चुनाव सह संयोजक मुकेश खंडेलवाल,वरिष्ठ नेता मंगल सिंह सिराणा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया,स्थानीय मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी,उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तमचंद गर्ग,सायला मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा, जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी,पोसाणा मंडल प्रतिनिधि उदय सिंह,जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, निवर्तमान उपसभापति अंबालाल व्यास सहित वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।
जालौर विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ के द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य सचेतक व विधायक जालौर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में संगठन को मजबूती के लिए कार्य करेगा।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत ने कहा की भाजपा के शिर्ष नेतृत्व के द्वारा जिन-जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया उन कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया हम सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित को बधाई देते हैं साथ ही उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने के लिए कटिबद्ध रहेंगे।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कार्यक्रम में सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया और कहां की मैं भाजपा के सभी वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करूंगा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने किया।
कार्यक्रम में रामप्रकाश चोधरी,नगर महामंत्री दिनेश महावर,अरविंद गर्ग,जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित,जिला मंत्री सुशिला सैन,भूरसिंह,छगन दास रामावत,दिलीप सोलंकी,परमवीरसिंह भाटी,भवानीसिंह देता,सुरेश सुंदेशा,अमन मेहता,बाबूलाल मेघवाल,केवदाराम चोधरी,प्रकाश नागर,मांगीलाल,चंद्रकांत सुंदेशा,महेश भट्ट,राजेन्द्र टाक,दिनेश बारोट,हीराराम देवासी,संजय बोराणा,अचलसिंह परिहार,अशोक गुर्जर,जबराराम माली,मीरा देवासी,जोगेश सैन,मेथी देवी,उर्मिला दर्जी,ममता माली,गीता बारोट,हेमेंद्रसिंह बगेड़िया,कल्याणसिंह पडियार,जितेंद्र सरगरा,धनपत मुथा,महेंद्र प्रजापत,भवर प्रजापत सहित कहीं जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें