मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जालोर दौरे पर, नरसाणा और भादरूणा में भव्य स्वागत की तैयारी - JALORE NEWS
![]() |
Chief-Minister-Bhajan-Lal-Sharma-on-Jalore-tour-today |
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जालोर दौरे पर, नरसाणा और भादरूणा में भव्य स्वागत की तैयारी - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 5 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आज जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बागोड़ा तहसील के नरसाणा गांव में श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे, साथ ही सांचौर के भादरूणा गांव में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दोनों स्थानों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं, और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम:
सुबह 10:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जोधपुर के लिए प्रस्थान।
सुबह 11:20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 11:25 बजे हेलीकॉप्टर से नरसाणा के लिए रवाना।
दोपहर 12:10 बजे नरसाणा हेलिपैड पहुंचने के बाद कार से मंदिर कार्यक्रम स्थल रवाना।
दोपहर 12:20 बजे से 1:30 बजे तक श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से भादरूणा के लिए उड़ान भरेंगे।
दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक भादरूणा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भारी उत्साह
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नरसाणा और भादरूणा में भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। उनकी इस यात्रा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें