आहोर में भाजपा नगर मंडल ने ‘मन की बात’ का किया लाइव प्रसारण - AAHORE NEWS
![]() |
BJP-Mandal-Bagra-listened-to-Prime-Minister-Modi-s-Mann-Ki-Baat-in-Siyana-village |
आहोर में भाजपा नगर मंडल ने ‘मन की बात’ का किया लाइव प्रसारण - AAHORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा- राजपूत आहोर
आहोर ( 30 मार्च 2025 ) AAHORE NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का भाजपा नगर मंडल आहोर द्वारा गौशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और आत्मसात किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने त्योहारों और युवा सशक्तिकरण पर दिया संदेश
भाजपा नगर अध्यक्ष हुकमाराम प्रजापत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्र, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 और गुड़ी पाड़वा की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय त्योहारों की एकता और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध परंपराओं और विविधता में एकता का प्रतीक हैं।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने MY-Bharat कैलेंडर का उल्लेख करते हुए बताया कि युवा जन औषधि केंद्रों, वाइब्रेंट विलेज योजना, खेल-कूद और आंबेडकर जयंती पदयात्रा जैसे आयोजनों में भाग लेकर अपनी क्षमताओं का विकास कर सकते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हुकमाराम प्रजापत, आईटी विभाग संभाग सह-संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष रिखबेश सुथार, आशी देवी, धनसिंह परमार, शंकरदान चारण, बूथ अध्यक्ष भरत प्रजापत, अनोप सिंह सामुजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज और देश को सकारात्मक दिशा देने में सहायक है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत की उन्नति और समृद्धि की कामना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सियाणा गांव में भाजपा मंडल बागरा ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ - BJP Mandal Bagra listened to Prime Minister Modi's 'Mann Ki Baat' in Siyana village
रिपोर्टर सुरेश कुमार दादालिया
भाजपा मंडल बागरा के सियाणा गांव में मंडल अध्यक्ष प्रकाश टेलर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुरेश गर्ग सहित वागसिंह राजपुरोहित, हितेश रावल, हितेश राठौड़, लादराम, नारायण सिंह और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने दिल से ‘मन की बात’ को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए सामाजिक सरोकार, युवाओं की भागीदारी और समर्पण की भावना को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रतिबद्धता जताई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें