जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर - JALORE NEWS
![]() |
Emphasis-on-strengthening-the-organization-in-the-meeting-of-District-Congress-Committee |
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 12 मार्च 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज सुबह 11.00 बजे एआईसीसी सचिव एवम राजस्थान सहप्रभारी रित्विक मकवाना के मुख्य आतिथ्य, वैभव गहलोत, पुखराज पाराशर, धर्मेंद्र राठौड, सुखराम विश्नोई के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में रखी गई।
सर्वप्रथम समस्त अतिथियों द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक को विधिवत प्रारंभ किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान सह प्रभारी रित्विक मकवाना ने कहा की बूथ से लेकर मंडल, ब्लॉक, जिला प्रदेश एवम एवं एआईसीसी तक समन्वय स्थापित करने हेतु आपके समक्ष आया हूँ उन्होंने कहा की ज़ब तक बूथ स्तरीय संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक पार्टी को सकारात्मक परिणाम नहीं मिल सकते इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों को अपना अपना सम्बंधित बूथ को और अधिक मजबूत करने का कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा की पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जालोर ही नहीं पुरे राजस्थान मे विकास के ऐतिहासिक कार्य करके कई योजनाओं को क्रियान्वयन किया लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार केवल नाम परिवर्तित कर लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस कार्यकर्त्ता को आमजन तक भाजपा के झूठ को उजाकर करना चाहिए। उन्होंने जिला कांग्रेस के प्रमुख कांग्रेसजन की बैठक लेकर कांग्रेसजनों को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत ने कहा की गहलोत सरकार मे जालोर जिले मे ऐतिहासिक कार्य हुए लेकिन भाजपा सरकार उन कार्यों को जानबूझ रोककर आमजन के साथ खिलवाड़ कर रही है जवाई पूर्णभरण योजना हेतु भाजपा के जनप्रतिनिधि कुछ भी कार्य नहीं कर रहे है राज्य एवं केंद्र मे भाजपा सरकार होने के बावजूद जालोर जिला मुलभुत आवश्यकता से वँचित है
बैठक को सम्बोधित करते हुए जन अभाव अभियोग समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने जालौर जिले में कई ऐतिहासिक काम किए जिन्हें आज भी याद किया जा रहा है लेकिन सरकार बदलने के बाद उन कार्य को बंद कर दिया गया है जो जनता के साथ धोखा है।उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ जिम्मेदारी पूर्वक अपने पद का निर्वहण करना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड नेकहा की संगठन की पहली इकाई बूथ है अगर हमने बूथ को मजबूत कर दिया तभी संघठन मजबूती से आगे बढ़ पायेगा जिससे ही चुनावों में सकारात्मक परिणाम आ सकते है उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जिले के लिए ऐतिहासिक काम किए लेकिन भाजपा सरकार जानबूझकर अड़ंगा डाल रही है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने साँचोर को जिला बनाया लेकिन भाजपा ने द्वेष भावना से जिला समाप्त किया जबकि कई जिले जो मापदंड के तहत नहीं है उन्हें बरकरार रखा जो भेदभाव दर्शाता है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी मोहन डागर ने कहा की सभी कांग्रेसजनों को सक्रियता दिखाकर भाजपा की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए भाजपा के कार्यकर्त्ता धर्म एवं जाती के नाम पर लोगो को बाटने का कार्य करते है हमें भाजपा के झूठ को बेनकाब करना चाहिए।
बेठक को जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ ललित बोरीवाल,जिला सह प्रभारी हरीश परिहार,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल,सवाराम पटेल,उम सिंह राठौड़,दिलीप चौधरी,हिन्दू सिंह दूठवा,सवाई सिंह चंपावत, भेरूपाल सिंह,पीर सिंह मालपुरा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
बैठक मे प्रदेश सचिव शहजाद अली,जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा,जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली,शेतान सिंह धनानी, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबराम मीणा, जसवन्तपुरा ब्लॉक अध्यक्ष जीवाराम चौहान,नगराध्यक्ष मुमताज अली,रमेश सोलंकी, लक्ष्मण सिंह सांखला, बसंत सुथार,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला,ममता जेन,आमसिंह परिहार,गोपाल देवासी,मदनलाल दहिया, मांगीलाल भील, मोती सिंह बालावत, सोनाराम मेघवाल, खसराम मेघवाल,प्रेम सिंह मीठड़ी, सुष्मिता गर्ग, पुखराज मेघवाल, शंकर अग्रवाल,अल्लाबख्श खत्री, मांगीलाल चौधरी,कृष्ण कुमार वनिका, सुरेश मेघवाल, वागाराम नोरवा, इरफान खान सहित प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें