कार्यकर्ता संगठित होकर बूथ व्यवथा संभाले कटारिया - JALORE NEWS
![]() |
Kataria-should-organize-the-workers-and-take-care-of-the-booth-management |
कार्यकर्ता संगठित होकर बूथ व्यवथा संभाले कटारिया - JALORE NEWS
सायला ( 28 मार्च 2025 ) ब्लॉक कांग्रेस सायला की संगठनात्मक बैठक सायला शहर के भंडारी धर्मशाला में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस सायला की संगठनात्मक बैठक का जालोर विधानसभा प्रभारी बेनीप्रसाद कटारिया की मुख्य अतिथि व ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।वही अतिथि के नाते जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, पूर्व विधायक प्रत्याशी रमीला मेघवाल की उपस्थिति रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जालोर विधानसभा प्रभारी बेनीप्रसाद कटारिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने एवं बूथ मैनेजमेन्ट को लेकर मार्गदर्शित किया।
पुखराज पाराशर ने ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर आमजन एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास करने की बात कही। जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने आपसी मतभेद दूर करने संगठन हित में कार्य करने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष सवाईसिंह चंपावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने किया।
बैठक को रमीला मेघवाल, सवाराम पटेल, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पन्नेसिंह पोषाणा, हनुमान चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष भैरूपालसिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष छगनलाल गहलोत, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रामाराम चौधरी, शैतानसिंह धनानी, सूरजपालसिंह सुराणा, महेन्द्रपालसिंह पोषाणा, सुल्तान खान भाटी, चन्द्रसिंह तूरा, लालसिंह भूण्डवा, बाबूसिंह तालियाणा, मोतीसिंह निम्बलाना, इन्द्रसिंह सायला, पृथ्वीसिंह भाटी, एडवोकेट रामसिंह चंपावत, गोपाल देवासी, वरिष्ठ कांग्रेसी नत्थु खान, मांगीलाल राणा, मांगीलाल गर्ग, प्रकाश मेघवाल, दीपाराम मेघवाल, पीराराम माली, भोलाराम माली, वगताराम चौधरी, नवाब खान, करताराम चौधरी, वसनाराम देवासी, वोकसिंह दहिया, भैराराम घांची, प्रकाश माली आसाणा, जगदीश सरगरा, चुन्नीलाल बावरी, सद्दाम खान, अमरसिंह, आसु खां, खसाराम, सज्जन कंवर, चंपाराम रांगी, हमीराराम देवासी, मोहनलाल जाट, कृष्ण कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें