अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति का सम्मान, अंगदान के लिए बढ़ाया जागरूकता अभियान - JALORE NEWS
![]() |
On-International-Women-s-Day-BJP-Mahila-Morcha-honoured-women-power-and-raised-awareness-campaign-for-organ-donation |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति का सम्मान, अंगदान के लिए बढ़ाया जागरूकता अभियान - JALORE NEWS
जालौर ( 7 मार्च 2025 ) JALORE NEWS अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी जालौर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एक कार्यक्रम रखा गया/
इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुएभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जालौर की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि आज सिर मंदिर रोड स्थित शांतिनाथ आदर्श विद्या मंदिर जालौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं की जानकारी मेरे द्वारा दी गई /भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार अंगदान के संकल्प पत्र भी उपस्थित बहनों के द्वारा इच्छा अनुसार भरे गए कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति को आर्थिक स्वावलंबन हेतु प्रेरित किया गया और भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में बताया गया।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना ,लखपति दीदी योजना ,जन धन योजना ,स्टार्टअप इंडिया ,स्टैंड अप इंडिया, प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोगाम ,स्वर निधि एसएचजी फाइनेंशियल अस्सिटेंस आदि योजनाओं का लाभ उठाकर नारी शक्ति आर्थिक स्वावलंबन की ओर से अपने कदम सफलतापूर्वक बढ़ा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर देश के विकास में बराबर की भागीदार बन रही हैं।
वर्तमान समय में अंगदान एवं नेत्रदान के महत्व को भी नारी शक्ति को समझाया एवं इस क्षेत्र में भी स्वेच्छा से आगे बढ़ मानवता हेतु कल्याणकारी कार्य करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आम नागरिकों से आग्रह करती है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में आज नेत्रदान एवं अंगदान, देहदान की घोषणा भी की गई जिसमें नीलम पवार, बीना शर्मा, रितु टोंक, संतोष परिहार, ने नेत्रदान करने की घोषणा की है एवं इंदु चौधरी, कृष्ण गोस्वामी, जयावैष्णव, देहदान करने की घोषणा की इन सब का भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़कर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला महामंत्री गायत्री गॉड, इंदु चौधरी, भारती, सीमा, सोनू, सुप्रिया मोर, संगीता, वैजयंती माला, एवं और भी मातृशक्ति भाजपा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें