जालोर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करने पर जोर - JALORE NEWS
![]() |
Congress-s-organizational-meeting-in-Jalore-emphasis-on-strengthening-the-party-up-to-the-booth-level |
जालोर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करने पर जोर - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 25 मार्च 2025 ) JALORE NEWS राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र जालोर प्रभारी बेनीप्रसाद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में पुखराज पाराशर, रमिला मेघवाल के विशिष्ट अतिथि एवं ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल की अध्यक्षता मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,जालोर की संगठनात्मक बैठक आज 26 मार्च 2025,बुधवार सुबह 11.00 राजीव गांधी भवन जालोर मे रखी गयी!
सर्वप्रथम समस्त अतिथियों द्वारा महात्मा गाँधी जी की तस्वीर के सामने दीप जलाकर बैठक को विधिवत प्रारम्भ किया गया!
बैठक को सम्बोधित करते हुई विधानसभा प्रभारी बेनीप्रसाद कटारिया ने कहा की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ, मंडल एवं ब्लॉक स्थर तक कांग्रेस संघठन को मजबूती प्रदान करने हेतु आपके समक्ष आया हूँ उन्होंने कहा की पुरवर्ती गहलोत सरकार ने जालौर सहित सम्पूर्ण प्रदेश मे ऐतिहासिक विकास के कार्य करवाए है भाजपा सरकार उन्ही कार्य का शिलान्यास कर जनता मे झूठी वाहवाही लूट रही है हम समस्त कांग्रेसजनों को अपने अपने मंडल एवं बूथ लेवल तक कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर भाजपा के झूठ को बेनक़ाब करना चाहिए उन्होंने कार्यकर्त्ता को और अधिक सक्रिय होकर बूथ लेवल तक कांग्रेस संघठन को मजबूत करने की अपिल की!
बैठक को सम्बोधित करते हुए जन आभाव निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा की संघठन की बैठके नियमित होनी चाहिए जिससे संगठन और अधिक मजबूती से कार्य कर सके! कांग्रेस सरकार मे जालौर मे अनेको ऐतिहासिक कार्य किये गये है जिन्हे जनता आज भी याद कर रही है उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा की आपके गांव एवं बूथ लेवल पर कांग्रेस सरकार मे कई नई सड़के अस्पताल आदि का निर्माण किया गया था हम सभी को गांव स्थर तक किये गये विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करना चाहिए जिससे भाजपा का झूठ जनता के सामने आ सके! उन्होंने कहा की हम विपक्ष मे है इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है की हम आमजन की समस्याओ के निराकरण हेतु आवाज उठाये तथा जन समस्याओ के निराकरण हेतु प्रशासन को ज्ञापन देवे!
बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल ने कहा की भाजपा सरकार बने एक वर्ष से अधिक हो चूका है लेकिन उनकी एक भी योजना धरातल पर लागु नहीं हुई है!
बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल ने कहा की भाजपाराज मे ग्रामीण क्षेत्र मे बिजली एवं पेयजल की गंभीर समस्या है ईस सरकार मे किसान, मजदूर व्यापारी सहित आमजन तस्त एवं व्याकुल है उन्होंने ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने की अपिल की
बैठक को प्रदेश सचिव एवं सह प्रभारी हरीश परिहार, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ कोंग्रेसी सवाराम पटेल, प्रदेश सचिव शहजाद अली, इशरराम विश्नोई, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह, पूर्व सभापति इंदु परिहार, सुष्मिता गर्ग ने भी सम्बोधित किया!
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने किया
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष जुल्फीकार अली, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली, मंडल अध्यक्ष जालौर रमेश सोलंकी, बिशनगद मंडल अध्यक्ष सावलाराम देवासी, किशनाराम चौधरी, मिश्रीमल गहलोत,जुझाराम मेघवाल, ईश्वर सिंह बालावत, अर्जुन सिंह राजपुरोहित,बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, कैलाश शर्मा, देवाराम साखला, सुरेश मेघवाल, खासाराम मेघवाल,नारायण सोलंकी,लक्ष्मीकांत दवे,महेंद्र सोनगर, जोगाराम सरगरा, अनिल पंडत,आंसू खान, बुताराम मेघवाल, भरत मेघवाल, परबत सिंह कतरोसन, अभय सिंह, मांगलाराम मेघवाल,फकरुद्दीन मेघवाल,मांगलराम भील, गोकुल सरगरा,शीला चौधरी,बाबूलाल नरसाना, करनाराम तिरखी, हरिराम मकवाना, जुबेदा नागोरी, गीता श्री, छगन आर्य, उमेद सिंह चरण,प्रसाराम मेघवाल,पुखराज माली, सम्भलाराम माली, फुसाराम माली,मीठाराम मेघवाल, रेखा दहिया,वासनाराम सरगरा,अशोक माली, पारस परिहार, असलम मेहर सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे!
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें