शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के चरणों में किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
Flowers-offered-on-Martyr-s-Day |
शहीद दिवस पर किए पुष्प अर्पित - Flowers offered on Martyr's Day
जालोर ( 23 मार्च 2025 ) JALORE NEWS हिंदू युवा संगठन संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च बलिदान दिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किये।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते एड़वोकेट दिनेश महावर उपस्थित थे।वही अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते महामंत्री अर्जुनसिंह पवांर,मूलाराम प्रजापत,कैलाश सुथार, महेंद्र प्रजापत उपस्थित थे।
संस्थापक अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि भारत के इतिहास में 23 मार्च का दिन बेहद अहम माना जाता है। यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तीन महान क्रांतिकारियों—भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है।इन तीनों वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और भारतीय इतिहास में अमर हो गए। 23 मार्च, 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था। इसी दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देशवासी उनके बलिदान को याद कर सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।
एड़वोकेट दिनेश महावर ने बताया कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अहम क्रांतिकारियों में से थे। इन्होंने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष किया, बल्कि अपने विचारों के जरिए देश के युवाओं को प्रेरित भी किया। भगत सिंह ने अपने जीवन का उद्देश्य देश की आजादी को बनाया और कम उम्र में ही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई ऐसे कदम उठाए, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला डाली थी।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें