शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Holi-get-together-ceremony-of-Shakadwipiya-Brahmin-society-organized |
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित - JALORE NEWS
जालोर ( 23 मार्च 2025 ) JALORE NEWS रविवार को शहर के वागेश्वर महादेव मठ में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन फागोत्सव कार्यक्रम मठ के महंत प्रेमगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।
फागोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भगवान को भोग लगाकर की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान राधे कृष्ण की होरी "खेलो जी खेलो घनश्याम महो संग होली खेलो", "आज बृज में होली ओ रसिया", "सांवरिया थारी ओलु आवे महीनों फागण रो", धर दो मुकुट कान्हा आपा खेलो होली सहित कई होली गायन करते हुये फूलों से होली खेली और महिलाओं ने नाच गान किया। इस दौरान बैठक भी आयोजित हुई जिसमें आगामी सूर्य सप्तमी व समाज के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की बात की गई। फागोत्सव कार्यक्रम में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर देवेरा ने किया।
इस दौरान शिवनारायण हठीला, बलवीरचंद देवेरा, अनिल अबोटी, अमृतलाल देवेरा, हनुमानप्रसाद शर्मा, गोपाल अबोटी, रमेश हठीला, भागचंद देवेरा, प्रवीण हठीला, राजेश हठीला, जगदीश शांडिल्य, नरपत देवेरा, मुरली कुवेरा, संगीता कुवेरा, बीना शर्मा, शोभा हठीला, कुसुम हठीला, मधु शर्मा, जुली हठीला, नीमा शांडिल्य, रेखा देवेरा सहित बड़ी संख्या में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें