भाजपा विधानसभा जालोर की बैठक सम्पन्न - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Assembly-Jalore-meeting-concluded |
भाजपा विधानसभा जालोर की बैठक सम्पन्न - JALORE NEWS
जालोर ( 4 मार्च 2025 ) JALORE NEWS भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा विधानसभा जालौर की बैठक संपन्न हुई।
निवर्तमान नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया की नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थान पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन एवं नव सृजन- 2025 के तहत आज बीजेपी कार्यालय जालौर में विधानसभा क्षेत्र जालौर की बैठक आयोजित हुई।बैठक में पंचायती राज के जिला सह संयोजक दीपसिंह धनाणी,नगरीय निकाय के जिला सह संयोजक अंबालाल व्यास, भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित,प्रकाश छाजेड़,नगर मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी,किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथु सिंह तीखी,पूर्व मंडल अध्यक्ष उम्मेदाबाद गणपत सिंह राव का मुख्य आतिथ्य रहा।
बैठक में पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन एवं नव सृजन संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं जरूरी दिशा निर्देशों की जानकारी दी।
बैठक में जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलछाराम चौधरी, जालौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तम गर्ग,निवर्तमान नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, ग्रामीण पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह भागली, भवानी सिंह देता, परम वीर सिंह भाटी, मंडल महामंत्री दिनेश महावर,डायालाल राजपुरोहित,रमेश गर्ग, हाजाराम देवासी, मांगीलालजी राजपुरोहित सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें