राजीव गांधी भवन लोकार्पण और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर - JALORE NEWS
![]() |
Preparations-for-the-inauguration-of-Rajiv-Gandhi-Bhawan-and-workers-conference-are-in-full-swing |
राजीव गांधी भवन लोकार्पण और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 13 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस के पुन निर्मित कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन का लोकार्पण एवम जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्मेलन तैयारियो को लेकर विभिन्न ब्लॉकों एवम मंडलो की बैठको का दौर जारी है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल, मंगलवार सुबह 10.30 बजे होने जा रहे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबराम मीणा अपने सम्बंधित ब्लॉकों में जाकर मंडल एवम बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवम नेताओं से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आने का अनुरोध किया जा रहा है।
कुम्पावत ने बताया कि जालोर,आहोर,सायला बागरा,जीवाणा,हरजी, बिशनगढ़, भाद्राजून,रामा,भोरड़ा, बाला,मोतीसरी, भंवरानी, निम्बला, बांकली, कानीवाड़ा, भागली,ऊण, सियाणा, रायपुरिया,बिबलसर,आकोली में बैठक करके कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निमंत्रण दिया जा रहा हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाद्राजून कालूराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष भोरड़ा छोगाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सियाणा युद्धवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष बागरा शंकर अग्रवाल, बालूसिंह राजपुरोहित, रूपाराम मेघवाल, अल्लाह बख्श खत्री, शाकिर अली, मांगीलाल,मकराराम, भूराराम,खुशालाराम सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें