मोदरान में दुर्गा अष्टमी पर यज्ञ व महाआरती आयोजन सम्पन्न - JALORE NEWS
![]() |
Yagna-and-Mahaarati-organized-on-Durga-Ashtami-in-Modran |
मोदरान में दुर्गा अष्टमी पर यज्ञ व महाआरती आयोजन सम्पन्न - JALORE NEWS
पत्रकार जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
जालोर / मोदरान ( 5 अप्रैल 2025 ) मोदरान कस्बे में स्थित श्री आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में आज चैत्रीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर हवन व महाआरती शनिवार सुबह सवा नौ बजे से आरम्भ कर शाम छह बजे पूर्णा आरती और महाआरती का आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ।
ईस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजा व दर्शन के लिए आस-पास के गावों व शहरों से दर्शनार्थियों का आना जाना लगा रहा।
वही नवरात्रि महोत्सव को लेकर पुरे आठ दिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन आचार्य पंडित भीमाशंकर दवे, निखिल दवे, दिनेश त्रिवेदी, दिनेश दवे, शुभम्म दवे के आचार्यत्व व पंडितो द्वारा दुर्गा अष्टमी पर यझमान भवानी सिंह राजपुरोहित मदनसिंह राजपुरोहित, मेहर सिंह राठौड़, व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष छैलसिंह राठौड़ आदी मौजूद रहे।
वही पुरे दिन सुबह से वैदिक मंत्रों का गुणगान किया गया जिससे पुरे दिन मोदरान नगर में वैदिक मंत्रों की गुंज सुनाई दी व यज्ञ से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो गया वही श्री आशापुरी महोदरी माताजी ट्रस्ट व्यवस्थापक जोगसिंह राव, पुजारी भरत पुरी , किशोर मोदी , जगमाल सिंह, तगाराम प्रजापत,देवेंद्र सोनगरा, सहित कई दर्शनार्थियों की उपस्थिति में महाअष्टमी हवन व पूर्णाहुति देकर महा आरती का भव्य आयोजन किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें