भारतीय जनता पार्टी ने जालोर जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, आहोर व भीनमाल विधानसभा में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी - JALORE NEWS
![]() |
New-faces-got-responsibility-in-Ahor-and-Bhinmal-assembly |
भारतीय जनता पार्टी ने जालोर जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, आहोर व भीनमाल विधानसभा में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी - JALORE NEWS
आहोर ( 23 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के अंतर्गत राजस्थान के जालोर जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुसार की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत आहोर और भीनमाल विधानसभा क्षेत्रों के छह मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त मंडल अध्यक्ष:
भीनमाल नगर: प्रवीण दवे
भीनमाल ग्रामीण: मंगलाराम पुरोहित
जुंजाणी मंडल: सांवलाराम देवासी
आहोर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त मंडल अध्यक्ष:
गोदन मंडल: रणजीत सिंह राजपुरोहित
आहोर शहर: किशोरसिंह भोमिया राजपूत
गुड़ा बालोतरा मंडल: जयंतीलाल कुमावत
इन नई नियुक्तियों से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में गति लाने की उम्मीद की जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
खुशखबरी: अब जोधपुर से चैन्नई-मदुरै जाना होगा आसान, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें - JALORE NEWS निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे देखिए वीडियो - 👇👇
https://youtu.be/gfpuoyNXdus?feature=shared
👆👆
ऐसी ही अनेक खबर देखने और सुनने के लिए जालोर न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर कमेन्ट ओर शेयर जरुर करें धन्यवाद
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें