राजीव गांधी भवन का लोकार्पण व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज - JALORE NEWS
![]() |
Inauguration-of-Rajiv-Gandhi-Bhawan-and-Congress-workers-conference-today |
राजीव गांधी भवन का लोकार्पण व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 14 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस के पुन निर्मित कार्यालय राजीव गांधी भवन का लोकार्पण एवम जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल 15 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे श्री मलकेश्वर मठ जालोर में रखा गया है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम एवम कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जुली, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर,भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी,जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल,जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी सम्बोधित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश एवम जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवम पूर्व जनप्रतिनिधिगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तरीय कार्यकर्तागण,अग्रीम संगठन एवम प्रकोष्ठों विभाग के पदाधिकारियों सहित जिले के तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेतागण एवम कार्यकर्तागण
ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर धरातल स्तरीय जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने की समस्त कांग्रेसजन से अपील की।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें