बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक - JALORE NEWS
![]() |
BJP-workers-paid-tribute-to-Baba-Saheb-on-his-birth-anniversary-called-him-a-symbol-of-social-harmony |
बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
ब्यावर ( 14 अप्रैल 2025 ) भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल दिन सोमवार को भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में भाजपा ब्यावर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चांगगेट बाहर डॉ० अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया। डॉ० भीमराव अम्बेडकर अमर रहे, जय भीम के उद्घोष भी किये।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार द्वारा देश में प्रमुख रूप से उनसे जुड़े पाँच स्थानों को पंचतीर्थ के रुप मे विकसित करने का काम किया है। साथ ही भाजपा सरकार ने पंचतीर्थ के माध्यम से बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। जबकि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा सही मायने में बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही यह भी कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर वर्तमान समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है।
उन्होंने अपने आप को अभाव में रहकर भी सम्पूर्ण विश्व पर प्रभावित किया है। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा है। प्रत्येक वर्ग के लिए उन्होंने चिंतन करके जिसमें विशेषकर महिलाओं, वंचितों, शोषितों, पीड़ितों व गरीब वर्ग को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया और विधि में भी ऐसे प्रावधान लेकर आए जिसकी वजह से आज सशक्त बन रहे है। केन्द्र की मोदी और भजनलाल सरकार भी इसी सोच को लेकर सभी वर्गों के उत्थान के कार्य को संकल्प से सिद्धि तक पूरा होने के लिए दिन रात एक कर रही है।
बाबा साहेब के बताए मार्ग पर मोदी सरकार देश के सभी वर्गो को साथ लेकर वर्ष 2047 तक आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित करने का कार्य प्रासंगिकता से कर रही हैं।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर ने अपने ज्ञानकौशल के माध्यम से वैश्विक स्तर पर नई दिशा दिखाई है। उन्होंने अपने समय में विभिन्न कठिनाइयों का सामना किया है और जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी समस्याओं से लड़कर शिक्षा के माध्यम से दुनिया में अपनी पहचान बनाई। हम सभी को उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
इसके साथ ही आशापुरा माता मंडल अध्यक्ष विजय दगदी ने कहा- डॉ० भीमराव अंबेडकर हमारे देश के संविधान के निर्माता रहे हैं और पहले विधि मंत्री रहे। संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका, विचार, चिन्तन मनन को वास्तविक रूप से जन- जन तक पहुँचाना चाहिए।
महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष रवि चौहान ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर ने देश में सामाजिक समरसता स्थापित करना का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन सभी योगदान को स्मरण करने के लिए भाजपा उनके जन्म जयंती को सामाजिक समरसता के रूप में मनाती हैं, ये हमारे अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक हैं। साथ ही सभी बूथों पर भी बाबा साहेब की जयंती मनाई जा रही हैं।
भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सर्किल पर डॉक्टर साहब के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान जिला मंत्री बृजकिशोर शर्मा, संतोष जाग्रत, वाईके शर्मा, सत्येन्द्र यादव, कृष्णा भूतड़ा, हरीश सांखला, गोलू पहलवान, आशीष शर्मा, देवकीनन्दन, नवीन मेहता, राजेश जांगिड़, ऋषिराज सिंह, हिमांशू सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें