भाजपा मण्डल उम्मेदाबाद की नई कार्यसमिति घोषित, उत्तम चंद गर्ग ने की घोषणा - JALORE NEWS
![]() |
New-working-committee-of-BJP-Mandal-Ummedabad-declared-Uttam-Chand-Garg-made-the-announcement |
भाजपा मण्डल उम्मेदाबाद की नई कार्यसमिति घोषित, उत्तम चंद गर्ग ने की घोषणा - JALORE NEWS
माण्डवला (जालोर) ( 06 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी मण्डल उम्मेदाबाद (विधानसभा जालोर) की नई मंडल कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा मण्डल अध्यक्ष श्री उत्तम चंद गर्ग द्वारा राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़, भाजपा जालोर जिलाध्यक्ष श्री जसराज जी राजपुरोहित और जालोर विधायक श्री जोगेश्वर जी गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई।
घोषणा के अनुसार, मण्डल कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर 16 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें अध्यक्ष पद पर स्वयं श्री उत्तम चंद गर्ग (माण्डवला) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में श्री कल्याण सिंह पडिहार (बिशनगढ़), श्री नैनसिंह राजपुरोहित (आलासन), श्री सुजाराम मेघवाल (उम्मेदाबाद), श्रीमती अनुराधा कंवर (बालवाड़ा), श्री भारताराम चौधरी (डांगरा) और श्रीमती रतन देवी वैष्णव (माण्डवला) को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद पर श्री रतनसिंह बालावत (निम्बलाना) और श्री अमराराम माली (उम्मेदाबाद) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री पद पर सुश्री आशा कुमारी सरगरा, श्रीमती सविता देवी भील, श्री जामताराम देवासी, श्री कसनाराम प्रजापत, श्री सूजाराम मीणा और श्रीमती लीला देवी चौधरी को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अमित कुमार जैन (बिशनगढ) को जिम्मेदारी दी गई है।
श्री उत्तम चंद गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य करें।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें