"आहोर में डॉ. अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, बाबा साहब के विचारों को किया गया नमन"- AAHORE NEWS,
![]() |
Seminar-on-Dr.-Ambedkar-Jayanti-in-Ahor-Baba-Saheb-s-thoughts-paid-homage |
"आहोर में डॉ. अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, बाबा साहब के विचारों को किया गया नमन"- AAHORE NEWS,
आहोर ( 20 अप्रेल 2025 ) AAHORE NEWS आहोर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर सम्मान अभियान के अंतर्गत नगरपालिका स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहभागी बनकर बाबा साहब की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उपस्थित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय श्री श्रवणसिंहजी राव बोरली साहब ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और सामाजिक न्याय के लिए उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गेनारामजी मेघवाल, पूर्व विधायक पुखराजजी गर्ग, पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्रजी देवासी, भाजपा जिला महामंत्री हरीशजी राणावत, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सूजारामजी प्रजापत, मंडल अध्यक्ष हकमारामजी प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंहजी नीलकंठ, बिशनसिंहजी सोलंकी, देवेंद्रजी सुथार, बाबूदासजी, यशवंतजी रावल, किशोरसिंहजी अजीतपुरा, हिमतारामजी मेघवाल, प्रमोदजी नामा,
कानारामजी दमामी, शंकरदान, धनसिंहजी, महेंद्रसिंहजी बालोत, किशनारामजी प्रजापत, जितेंद्रजी सरगरा, गजेन्द्रसिंहजी मांगलिया, पप्पूसिंहजी दहिया, नरपतसिंहजी, नरसिंहदान, नारायणजी चौधरी, बगारामजी, महिला मोर्चा से आशी देवी जी, मंडल अध्यक्ष ललिताजी शर्मा, त्रिलोकीजी जैन, महेंद्रजी वैष्णव, फुसारामजी सरगरा, जगदीशजी, अशोकजी, अमृतजी, लक्ष्मणजी मेघवाल, भेरूलालजी छिपा, महेंद्रसिंहजी जोगावा सहित सभी सम्मानित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।
यह संगोष्ठी बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें