आहोर विधायक कार्यालय में 46 वाॅं स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
46th-Foundation-Day-program-organized-in-Ahor-MLA-office |
आहोर विधायक कार्यालय में 46 वाॅं स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित - JALORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा -राजपूत आहोर
आहोर ( 6 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS आहोर विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 46वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के माध्यम से उनके योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई एवं भाजपा महिलाओं मोर्चा द्वारा रंगोली में भारत के नक्शे में कमल बनाकर कार्यक्रम में नया आयाम स्थापित किया तथा कार्यक्रम में भाजपा के इतिहास, विचारधारा एवं राष्ट्रहित में इसके योगदान पर सारगर्भित चर्चा की गई।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पार्टी की सिद्धांतों पर चलने और समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए सतत् समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया गया।
विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कि और पार्टी के माध्यम से जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने पर जोर दिया गया। यह आयोजन पार्टी की एकता, निष्ठा और सेवा के मूल्यों को पुनः स्थापित करने का प्रतीक रहा। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी आहोर मण्डल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, कानाराम दमामी भाजपा मंडल अध्यक्ष एस सी मोर्चा ,आई टी विभाग संभाग सह-संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष रिखबेश सुथार, आशीदेवी, धनसिंह परमार, शंकरदान चारण, बुथ अध्यक्ष भरत प्रजाप,अनोप सिंह सामुजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सुना गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें