“ऑपरेशन सिंदूर” के वीर सपूतों को नमन, तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का दिया संदेश - JALORE NEWS
![]() |
Salute-to-the-brave-sons-of-Operation-Sindoor-message-of-patriotism-given-through-Tiranga-Yatra |
“ऑपरेशन सिंदूर” के वीर सपूतों को नमन, तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का दिया संदेश - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 18 मई 2025 ) JALORE NEWS हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए साहसिक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और उसमें भाग लेने वाले वीर जवानों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालौर जिला मुख्यालय पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित,यात्रा संभाग प्रभारी नारायण पुरोहित,आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित,आहोर पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित,यात्रा जिला संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ.मंजू मेघवाल,जिलामंत्री पुखराज राजपुरोहित,प्रकाश छाजेड़,यात्रा सह संयोजक एड़वोकेट सुरेश सोलंकी, विधानसभा संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया,सहसंयोजक उदय सिंह दादाल,नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में निकाली गई।यह यात्रा मलकेश्वर मठ से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई, जहाँ वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यात्रा मलकेश्वर मठ से आरंभ होकर क्लब, भगतसिंह स्टेडियम, गर्ग आश्रम, सूरजपोल, गांधी चौक, सदर बाजार, सुभाष मार्केट, भारत माता चौक, तिलक द्वार, हरिदेव जोशी सर्कल, वन-वे, जिला कलेक्ट्रेट मार्ग होते हुए शिवाजी नगर चौराहा से शहीद स्मारक पहुंची।जहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यात्रा के दौरान शहर में जगह जगह देसभक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
यात्रा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी,नगर परिषद पूर्व उपसभापति अंबालाल व्यास,उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तमचन्द गर्ग,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी,वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,भवानीसिंह,डिम्पलसिंह, मुकेश राजपुरोहित,जिलामंत्री सुशीला सैन, भूरसिंह देवकी,उम्मेदाबाद पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह बगेड़िया, महेंद्र सिंह भागली,सुरेश सुन्देशा,महेश भट्ट,दिनेश महावर, अमन मेहता,चंद्रकांत सुन्देशा,राजेंद्र टाक,राजकुमार चौहान,संजय बोराणा,बलवंतसिंह,दशरथ सिंह भाटी, जोगसिंह राजपुरोहित,जालमसिंह नरावत,विक्रमसिंह,गीता बारोट,मेथी देवी,उर्मिला दर्जी,आशा कुमारी,हीराराम देवासी,रमेश गर्ग,मदन जैन,घनस्याम देवासी,सुरेश जैन,संगीता, योगेश खत्री,भबूतसिंह, जवानाराम सुथार, रमेश मेघवाल सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।तिरंगा यात्रा में कही समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों में भाग लिया।
मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा: “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की अद्भुत साहसिकता और निर्णायक क्षमता का प्रतीक है। देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। यह तिरंगा यात्रा हमें एकता, संकल्प और सेवा की प्रेरणा देती है।”
सांसद श्री लुंबाराम चौधरी ने कहा:“हमारे जवान सीमाओं पर न केवल बंदूकें थामे खड़े हैं, बल्कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाइयों से देश का सिर गर्व से ऊँचा होता है। हमें चाहिए कि हम उनके सम्मान में एकजुट होकर देश को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।”
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसराज राजपुरोहित ने कहा: “जालौर की धरती वीरों की भूमि रही है। आज की तिरंगा यात्रा इस वीरता की परंपरा को आगे बढ़ाती है। भाजपा कार्यकर्ता हर समय देश के लिए समर्पित हैं, और यह यात्रा हमारी भावना और संकल्प का सार्वजनिक प्रदर्शन है।”
आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों को श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह भारत माता के प्रति अपार श्रद्धा, देशप्रेम और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनकर संपन्न हुई।
यात्रा की समापन में शहीद स्मारक पर यात्रा संभाग संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष सिरोही नारायण पुरोहित यात्रा जिला संयोजक भूपेंद्र देवासी पूर्व विधायक आहोर शंकर सिंह राजपुरोहित सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
अंत मे यात्रा जिला सह सयोंजक एड़वोकेट सुरेश सोलंकी,विधानसभा संयोजक गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें