सिंहपुरी, चंद्रपुरी एवं भदौनी की यात्रा कर श्रद्धालु हुए भाव विभोर, हिन्दू विश्व विद्यालय देख कर श्रद्धा से किया नमन - BHINMAL NEWS
![]() |
Seeing-the-Hindu-University-I-bowed-down-with-reverence |
सिंहपुरी, चंद्रपुरी एवं भदौनी की यात्रा कर श्रद्धालु हुए भाव विभोर, हिन्दू विश्व विद्यालय देख कर श्रद्धा से किया नमन - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल / बैगलूरु ( 19 मई 2025 ) BHINMAL NEWS बैगलोर जैन सेवा मंडल द्वारा 43 कल्याणक भूमियों की सात दिवसीय तीर्थ यात्रा के दौरान दूसरे दिन सिंहपुरी, चंद्रपुरी एवं भदौनी की यात्रा कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।
मिडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि वाराणसी में भदौनी श्रेयांसनाथ भगवान के चार कल्याणक की सेवा पूजा कर श्रद्धालु खुशी से झुम उठे।
बैगलोर जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष वसंतकुमार वेदमुथा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सिर्फ जैन धर्म में ही आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए रास्ते खुले हुए हैं। उन्होंने बहुत उदाहरण देते हुए धार्मिक क्रिया में किस प्रकार सावधानी रखनी चाहिए उस पर विस्तार से समझाया।
यात्रा के दौरान प्रभु भक्ति में एक से एक बढ़ कर गीतों, भजनों एवं स्तवनों की घूम मचा कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर कैलाशकुमार वेदमुथा, पारसमल नाहर, कानराज वेदमुथा, जवेरलाल सदाणी, किर्तीकुमार बंदामुथा, राजेन्द्रकुमार सवाणी, दिनेश नाहर, जुगराज गांधीमुथा, हेमराज मोदी, मांगीलाल दरगाणी सहित कई गुरु भक्त उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें