तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश की वर्चुअल बैठक आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Virtual-meeting-of-the-state-held-regarding-Tiranga-Yatra |
तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश की वर्चुअल बैठक आयोजित - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 19 मई 2025 ) JALORE NEWS ऑपरेशन सिंदूर कि सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी,प्रदेश संयोजक अंकित चेसी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
तिरंगा यात्रा जिला सहसंयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि प्रदेश भर में जिला स्तर व विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है। जालौर जिले में जालौर विधानसभा आहोर विधानसभा व भीनमाल विधानसभा में अब तक तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो गया है। तिरंगा यात्राओं में देश भक्त,आम जन समाजसेवी संगठनों की प्रमुख भागीदारी निभाई जा रही है।
वर्चुअल बैठक में तिरंगा यात्रा जिला संयोजक व पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला सह संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी, जालौर विधानसभा संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, सहसंयोजक उदय सिंह,आहोर विधानसभा से बिसनसिंह,भवर पूरी,भीनमाल विधानसभा से महेंद्र सोलंकी, इंद्र सिंह राणावत,सांचौर विधानसभा से भावेश सोनी सहित अपेक्षित पदाधिकारी जुड़े।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें