खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Rajasthan News बारां जिले में उपद्रवियों ने 6 दुकानों में आग लगा दी। कई वाहन भी फूंक दिए। लूटपाट भी की - JALORE NEWS
Rajasthan News

बारां जिले में उपद्रवियों ने 6 दुकानों में आग लगा दी। कई वाहन भी फूंक दिए। लूटपाट भी की - JALORE NEWS

बारां जिले के छबड़ा में शनिवार को हुई मामूली कहासुनी में हुई चाकूबाजी की घटना रविवार को बड़े उपद्रव में तब्दील हो गई। यहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए। द
Shravan Kumar
Shravan Kumar
11 अप्रैल, 2021 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Arson: stone pelting in Chhabra town on minor matter, looting in shops, burnt bikes;  Section-144 applies after lathicharge
Arson-stone-pelting-in-Chhabra-town-on-minor-matter-looting-in-shops-burnt-bikes-Section-144-applies-after-lathicharge

 

बारां जिले में उपद्रवियों ने 6 दुकानों में आग लगा दी। कई वाहन भी फूंक दिए। लूटपाट भी की - JALORE NEWS

JALORE NEWS ( 11 मार्च 2021 ) बारां जिले के छबड़ा में शनिवार को हुई मामूली कहासुनी में हुई चाकूबाजी की घटना रविवार को बड़े उपद्रव में तब्दील हो गई। यहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई। वहीं, करीब 6 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। वहां खड़े वाहनों में भी आग लगा दी। कई दुकानों में लूटपाट भी की। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा। आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई। हालत इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को शहर में धारा 144 लागू करनी पड़ी।


पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।

घटन की शुरुआत शनिवार शाम को हुई। कस्बे के धरनावदा चौराहे पर फलों के ठेले पर अहमदपुरा निवासी कमल सिंह फल खरीद रहे थे। तभी वहां किसी बात पर तीन युवकों-फरीद, आबिद समीर से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। इस दौरान युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। कमल को बचाने के लिए पास के दुकानदार राकेश नागर दौड़े। युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। वारदात में घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने फरीद, आबिद, समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


  • बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया।
  • रविवार सुबह फिर आमने-सामने हुए दोनों समुदाय

रविवार सुबह लोग फिर धरनावदा चौराहे पर एकजुट हुए। लोग आपस में बातचीत कर रहे थे इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां जुट गए। दोनों समुदाय के लोग फिर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी की गई। ऐसे में वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। कुछ ही मिनटों में पूरे बाजार में तनाव हो गया। बेकाबू भीड़ ने एक के बाद छह दुकानों में आग लगा दी। कई दुकानों में सामान की लूटपाट की। एक मोबाइल की दुकान को अराजक भीड़ ने लूट लिया।

  1. मौके पर पहुंची पुलिस।
  2. आग बुझाने आई दमकल में भी तोड़फोड़

भीड़ इस कदर अनियंत्रित थी कि दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल में भी तोड़फोड़ की। वहां अराजकता की स्थिति बन गई। शुरू में पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। लेकिन बाद में जब कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो पुलिस हरकत में आई। उपद्रव कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया है। कोटा आईजी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

JALORE NEWS. Com

Via Rajasthan News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय

Shravan Kumar- मई 24, 2025 0
जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय
Veterinary-Job-2025 जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय जयपुर / जालोर ( 24 मई 2025 ) V…

Most Popular

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मई 22, 2025
जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

मई 23, 2025
प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मई 22, 2025
जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

मई 23, 2025
प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...