खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jobs जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय
Jobs

जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय

जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय Veterinary Job: सरकारी नौकरी अच्छा अवसर
Shravan Kumar
Shravan Kumar
24 मई, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Veterinary-Job-2025

जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय

जयपुर / जालोर ( 24 मई 2025 ) Veterinary Job: पशुपालन विभाग जल्द ही प्रदेश के 8 जिलों में अस्थाई आधार पर 125 पशु चिकित्सा अधिकारी और 500 पशुधन निरीक्षकों की भर्ती करेगा। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इन पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशुधन निरीक्षकों की भर्ती अस्थाई तौर पर की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई को संबंधित जगहों पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी और पशुधन निरीक्षकों की भर्ती जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, पाली, सिरोही और जालौर जिले में की जाएगी। यह नियुक्ति तीन महीने या राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के उपलब्ध होने तक, जो भी पहले हो उसके लिए की जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी को 56100 रुपए और पशुधन निरीक्षक को 26300 रुपए प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाएगा।

फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ 31 मई की तारीख

पशु चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 मई, 2025 को टोंक रोड, जयपुर स्थित पशुधन परिसर में अपना फॉर्म जमा करना होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे के बीच आवेदन पत्र और अपने मूल दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थियों को उपस्थित होना होगा।

पशुधन निरीक्षकों का फॉर्म संयुक्त निदेशक कार्यालय में जमा होंगे

दूसरी तरफ पशुधन निरीक्षक के पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित जिले के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय में 31 मई 2025 को उपस्थित होना होगा। संयुक्त निदेशक कार्यालय में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज लाना आवश्यक है।

बालोतरा और फलौदी जिले के अभ्यर्थियों का यहां फॉर्म जमा होगा

इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि बालोतरा जिले के पशुधन निरीक्षक अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म जिला संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर में जमा करने होंगे। जबकि फलौदी जिले के लिए आवेदन जोधपुर संयुक्त निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। विभाग ने कहा है कि अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

  • आवेदन प्रक्रिया:
    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. आवेदन पत्र 31 जनवरी 2025 को शुरू हुए थे और 1 मार्च 2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे. 
  • रिक्तियों की संख्या:
    इस भर्ती में कुल 2041 पद खाली थे. 
  • परीक्षा तिथि:
    परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित होने की संभावना है. 
  • आधिकारिक वेबसाइट:
    उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. लिखा है कि उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र सब्मिट कर सकते हैं. 
  • आयु सीमा:
    01 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. 
  • योग्यता:
    12वीं पास (विज्ञान विषय के साथ). 

पशुधन निरीक्षक क्या होता है?


पशुधन निरीक्षक, एक ऐसा व्यक्ति होता है जो पशुधन के स्वास्थ्य, कल्याण और उचित रख-रखाव का निरीक्षण करता है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि पशुधन मानकों और विनियमों का पालन करते हैं, वे सरकारी एजेंसियों, निजी संगठनों या पशु चिकित्सा उद्योगों के लिए काम करते हैं. 
पशुधन निरीक्षक के मुख्य कार्य:
  • पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करना, संक्रमण और रोगों का पता लगाना. 
  • पशुधन के सही रखरखाव और संचालन सुनिश्चित करना, जैसे कि उचित आवास, भोजन और पानी. 
  • पशुधन डीलरों के अभिलेखों की जांच करना, जैसे कि पशुओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और टीकाकरण. 
  • पशुधन उद्योग के नियमों और विनियमों का पालन सुनिश्चित करना, जैसे कि स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानक. 
  • पशुधन के परिवहन, भंडारण और प्रसंस्करण में शामिल प्रथाओं का निरीक्षण करना. 
  • पशुधन के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करना और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करना. 
  • पशुओं की मृत्यु की रिपोर्ट की जांच करना और यह सुनिश्चित करना कि उनका उचित और समय पर निपटान किया गया है. 
पशुधन निरीक्षकों को पशु चिकित्सा विज्ञान, पशुधन प्रबंधन, कृषि विज्ञान या संबंधित क्षेत्रों में डिग्री या डिप्लोमा की आवश्यकता होती है. उन्हें पशुधन के स्वास्थ्य, कल्याण और व्यवहार के बारे में विस्तृत ज्ञान और पशु चिकित्सा प्रथाओं और विनियमों की समझ होनी चाहिए. 

JALORE NEWS

Via Jobs
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट कोई परिणाम नहीं मिला
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय

Shravan Kumar- मई 24, 2025 0
जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय
Veterinary-Job-2025 जल्दी करें : राजस्थान के 8 जिलों में पशुधन निरीक्षक की होगी भर्ती, फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय जयपुर / जालोर ( 24 मई 2025 ) V…

Most Popular

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मई 22, 2025
जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

मई 23, 2025
प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

मई 22, 2025
जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

मई 23, 2025
प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...