रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त - JALORE NEWS
![]() |
Nodal-officer-appointed-for-successful-conduct-of-REET-exam |
रीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त - JALORE NEWS
जालोर ( 20 सितम्बर 2021 ) जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर एवं रीट परीक्षा संचालन समिति की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने बताया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 के समन्वयक एवं सचिव द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 रविवार, 26 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक (द्वितीय लेवल) तथा दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक (प्रथम लेवल) दो सत्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा को सफल रूप से आयोजित करवाने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा इनके सहायतार्थ कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।
Nodal officer appointed for successful conduct of REET exam - JALORE NEWS
JALORE (20 September 2021) Additional District Collector has been appointed as the nodal officer for the successful conduct of Rajasthan Teacher Eligibility Test (REET)-2021 in the district. District Collector and Chairman of REET Examination Steering Committee, Namrata Vrishni said that as per the instructions given by the coordinator and secretary of Rajasthan Teacher Eligibility Test (REET)-2021, Rajasthan Teacher Eligibility Test (REET)-2021 will be held on Sunday, 26 September from 10 am to 12.30 pm. It will be conducted in two sessions till 2 pm (Level II) and from 2.30 pm to 5 pm (Level I). For the successful conduct of the examination, the Additional District Collector has been appointed as the nodal officer and personnel have been appointed to assist him.
एक टिप्पणी भेजें