भागली टोल पर भाजपा द्वारा नव्वे दिन भी धरना जारी , हमें वार्ता नहीं रोड चाहिए -जोगेश्वर गर्ग - JALORE NEWS
We-don-t-want-talks-Jogeshwar-Garg |
भागली टोल पर भाजपा द्वारा नव्वे दिन भी धरना जारी , हमें वार्ता नहीं रोड चाहिए -जोगेश्वर गर्ग - JALORE NEWS
जालोर ( 14 अक्टूबर 2021 ) भारतीय जनता पार्टी जालौर के द्वारा भागली टोल पर जालौर से जसवंतपुरा टोल रोड के नवीनीकरण को लेकर नव्वे दिन भी धरना जारी रहा।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भागली टोल नाका पर भाजपा परिवार नव्वे दिन भी धरने पर बैठे रहे। धरना कार्यक्रम में जालौर उपखंड अधिकारी चंपालाल जीनगर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अधिकारी रमेश सिंघानिया टोल मैनेजर वार्ता के लिए आए जिस पर जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हमें वार्ता नहीं रोड चाहिए आप रोड नवीनीकरण का कार्य शीघ्र करें फिर आप से वार्ता करेंगे। जिस प्रकार से प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को भ्रमित कर रही है उसी प्रकार आप हमें भ्रमित करने की कोई आवश्यकता नहीं है रोड का काम करें हम टोल से धरना समाप्त कर लेंगे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल जालोर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व धरने का समर्थन दिया।
धरना कार्यक्रम में विधायक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जिला उपाध्यक्ष भेरुदान चारण संयोजक एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल सह संयोजक परमवीरसिंह भाटी नगर परिषद उप सभापति अम्बालाल व्यास जालोर नगर मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठोड़ जवन्तपुरा मण्डल अध्यक्ष छैलसिंह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया अजय गुप्ता नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी नगर मंत्री गीता मीणा ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट भेरूसिंह गुर्जर ग्रामीण मण्डल महामंत्री स्वरूपसिंह प्रेमाराम देवासी संजय रावल पार्षद दिनेश बारोट महेश भट्ट हीराराम देवासी भरत प्रजापत हिमताराम गर्ग बगदाराम मेघवाल शंकर भादरु रामदान चारण जबराराम माली विमला
विशनोई मनीष कुमार परमार विक्रम सोलंकी सुनील खत्री प्रदीप पूरी नारायण राजाराम हीरसिंह अम्बालाल देवीदान राव प्रवीण परिहार महावीर सैन विकास सुंदेशा दसरथ सिंह प्रकाश राव पुरण नाथ भीमाराम प्रवीण ओड सहित जालोर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हिन्दू युवा संगठन संस्था के अर्जुनसिंह पंवार वीर भगतसिंह ग्रुप के रमेश पूरी हिन्दू युवा वाहिनी के संजय बोराणा ने पूरी टीम के साथ पहुँच कर समर्थन दिया व सभी का धन्यवाद दिया।
एक टिप्पणी भेजें