जालोर के प्रद्युम्न भटनागर ने भारत मे पांचवा व राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया - JALORE NEWS
Pradyumna-Bhatnagar-of-Jalore-got-fifth-place-in-India-and-first-in-Rajasthan |
जालोर के प्रद्युम्न भटनागर ने भारत मे पांचवा व राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया - JALORE NEWS
जालौर ( 29 नवम्बर 2021 ) ज्ञानदीप शिक्षा मंच (एक सार्थक पहल) के द्वारा राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। यह जानकारी देते हु संस्था की उपाध्यक्ष अनिशा बानु सिलावट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से भाग लिया उसके तहत 5 से 9 वर्ष में जालोर के प्रधुम्न भटनागर पुत्र नितेश भटनागर ने पूरे भारत मे पाँचवा वा स्थान व राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर के जिले का ही नही पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।5 से 9 व 10 से 16 वर्ष के 240 बच्चों ने भाग लिया सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह रतन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया व मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, प्रतिभागियों और कार्यक्रम में जुड़े अध्यापकों व अन्य सभी का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों से अवगत करवाया।
इसके पश्चात गुजरात से मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम से जुड़े डॉ. आर. बी. संगानी का परिचय करवाया गया। प्रतियोगिता में विजय हुए प्रतियोगी 5 से 9 वर्ष समूह में प्रथम स्थान पर दिल्ली की दीक्षा, द्वितीय स्थान पर कर्नाटक की टी. नंदिनी व तृतीय स्थान पर जम्मू कश्मीर की आलिया थापा रही। 10 से 16 वर्ष समूह में प्रथम स्थान पर मध्य प्रदेश की वेदांशी गोयल, द्वितीय स्थान पर असम की रीज कश्यप व तृतीय स्थान पर कर्नाटक की अंजुम डी. के. रही।प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रत्येक बच्चे को ई-सर्टिफिकेट दिया गया। विशेष रूप से आमंत्रित उभरती गायिका तरन्नुम वशिष्ठ ने अपने गीतों से बच्चों का हौंसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता में बच्चों का जोश देखते ही बनता है। उन्होंने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के चमकते हुए सितारे हैं, मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। निर्णायक मण्डल में पंकज पसरीजा, वीणा चौबे, प्रवीण भाई खाचर व डॉ. सीमा मोहन ने अपनी भूमिका निभाई। किशोर सिंह जड़ेजा ने कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन किया। जबकि मंच का सफल संचालन संजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिशाबानु सिलावट, सैयद मंज़र हसन, सरिता शर्मा, चेतना जोशी, माधुरी चौबे, अजय शर्मा, नत्थू राम, गगनदीप सिंह तग्गड़, दिनेशचंद्र सिंह, सुषमा थापा, चित्ररेखा जाधव, बबिता यादव, मीनाक्षी वासीटा, मिताली दास, सवीना प्रवीण, श्याम कुमार सोनी, कामिनी साहू, हरजीत कौर, रोमेश चन्द्र व रेणु मीरपुर सहित कई अन्य अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें