नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ग्रामीण खेल कूद का आयोजन - JALORE NEWS
Rural-sports-organized-by-Nehru-Yuva-Kendra |
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ग्रामीण खेल कूद का आयोजन - JALORE NEWS
टीकमाराम भाटी भीनमाल
जालौर ( 27 नवम्बर 2021 ) नेहरू युवा केन्द्र सांचोर द्वारा सविंधान दिवस के उपलक्ष्य में मामाजी के थान भूतेल में ग्रामीण खेल कबड्डी महासंग्राम का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 37 टीमों ने भाग लिया, प्रथम स्थान के लिए पिपराली बाड़मेर ए वर्सेज़ भूतेल के मध्य खेला गया। जिसमें पिपराली विजेता रही और भूतेल उपविजेता रही तीसरा स्थान पर पिपराली बी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश गोदारा ज़िलाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ जालोर, मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल बुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष झाब ने उपस्थित रहे। भामाशाह किसनाराम खिचड, दरजाराम सूथार, मोहन कुराडा, हमीराराम मेघवाल जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, मोमेंटो की व्यवस्था हिंदू जाट ने की। नरेश खिलेरी वालीदेवी जयंती सोनी ने अन्य व्यवस्था की। निर्णायक के रूप में जगदीश वरणवा, शैतान भाडु टांपी, रामसा विश्नोई, सुशीला देवडा, दलपत डांगी व शंकरलाल शारीरिक शिक्षक रा मा वि भूतेल रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामनिवास बुड़िया व्याख्याता ने किया। आयोजक के रूप में मांगीलाल गोदारा, आरके गोदारा, पुनमाराम राज पुलिस जयन्ती घारू व सत्यपाल डांगी रहे। यह जानकारी ब्लॉक स्वंयक दिनेशकुमार पंचाल ने दी।
एक टिप्पणी भेजें