सोनू सूद ने बचाई राजस्थान की सोनू की जान:5 महीने की सानिया के दिल में था छेद - JALORE NEWS
9-lakh-operation-done-in-Mumbai |
मुंबई में करवाया 9 लाख का ऑपरेशन - 9 lakh operation done in Mumbai
जालोर ( 30 दिसम्बर 2021 ) फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर सुखियों में आ गया है राजस्थान के लिए अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मसीहा बनकर आए हैं. जालोर के भीनमाल में सोनू सूद ने एक 5 महीने की सानिया के दिल में छेद था और सांस की नली दबी हुई थी। इलाज में 8 से 9 लाख रुपए का खर्चा आ रहा था और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजन उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद बच्ची के इलाज के लिए तैयार हुए ।सानिया का इलाज सोनू सूद फाउंडेशन ने कराया है। करीब 25 दिन तक मुंबई में इलाज के बाद बच्ची स्वस्थ होकर घर लौटी है। इस खुशी में उसके परिवार वालों ने बेटी का नाम सोनू रखा है।
खुद सोनू सूद ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
sonu sood
@SonuSood
एक और सोनू?
क्या बात है।
आभार ❤️🙏
Naresh Sarnau (Bishnoi)
@NSarnauaajtak
@SonuSood Sir,@Hiteshjdr आपका आभार ,आपके सहयोग से जालोर निवासी सानिया को नया जीवन मिल गया है । परिवार ने सानिया का नाम बदलकर सोनू कर दिया है क्योंकि सोनू सूद की वजह से नई जिंदगी मिली है।
आप ऐसे ही ग़रीबों के मसीहा बन कर उनकी जान बचाते रहें।
जानकारी के अनुसार भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। जिसका इलाज करवाने में परिजन समर्थ नहीं थे, लेकिन एक ट्वीट से सोनू की जिंदगी बदल गई। सोनू सूद की टीम ने तत्काल ट्वीट पर परिजनों से संपर्क किया था। सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। 25 दिन से एक दम स्वस्थ होकर अब घर पहुंच गई।
https://www.jalorenews.com/2021/06/Initiative-started-with-the-name-Sambhavam.html
25 दिन तक मुंबई में चला इलाज
सोनू सूद फाउंडेशन के प्रभारी हितेश जैन ने बताया कि जालोर जिले की सानिया नाम की बच्ची है जो 5 महीने की जिसके दिल में छेद था और सांस की नली दबी हुई थी। उसके परिजन इलाज करवाने में असमर्थ थे। इसके बाद कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया, मुहिम पर उनके पास पहुंचेhttps://www.jalorenews.com/2021/05/Bollywood-actor-Sonu-Sood-has-once-again-come-forward-to-help-people.html और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका सफल उपचार हुआ।
इलाज में आना था 8 से 9 लाख का खर्च
प्रमोद जीनगर ने इससे पहले गुजरात के पालनपुर, अहमदाबाद में डेढ़ महीने से इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल में छेद होने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी। गुजरात में इसके इलाज पर करीब 8 से 9 लाख खर्चा बताया गया था।
जालोर में दूसरी बेटी का करवाया उपचार
6 माह पहले सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से जालोर शहर के गोडीजी निवासी एक महीने की मासूम का भी इलाज करवाया था। परिजनों ने इसका नाम भी सोनू रखा था।
https://www.jalorenews.com/2021/06/Sonu-Sood-s-team-reached-Jalore.html
https://www.jalorenews.com/2021/06/20-day-old-girl-s-heart-hole-surgery-was-done.html
एक टिप्पणी भेजें