पंजाब सरकार के विरोध में पुतला जलकर ज्ञापन सौपा - JALORE NEWS
A-memorandum-was-submitted-by-burning-the-effigy-in-protest-against-the-Punjab-government |
पंजाब सरकार के विरोध में पुतला जलकर ज्ञापन सौपा - JALORE NEWS
जालोर ( 7 जनवरी 2022 ) माननीय प्रधानमंत्री के दौरे में जान बूझकर चूक करने वाली कांग्रेस की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने एवम अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई के बाबत भाजपा युवा मोर्चा ,भीनमाल द्वारा राष्ट्रपति के नाम से उपखंड महोदय को ज्ञापन दिया गया। साथ ही कांग्रेस सरकार का पुतला फूका गया। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वाला राम ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने को कहा।
महामंत्री राव चिंटू सिंह ईराणी ने कहा की अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रदेश पैनलिस्ट सावला राम जी देवासी,भाजपा वरिष्ठ नेता शेखर व्यास ,भाजपा नेता मकना राम ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी,महामंत्री प्रवीण दवे, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ईराणी ,छगन पुरोहित,जोरावर सिंह राव, भरत सिंह भोजानी, महेंद्र सिंह सुरेशसिंह नोहरा ,जिला मंत्री विकास सोलंकी,दीपक देवासी,नरपत सिंह राव,सुरेश बंजारा,सुरेश वोरा,महादेवा राम घांची,गिरदारी सेन,चंदन सिंह भोजानी,रमेश कुमार, पारस मल मोदी,छेलेश सेन,दीपक देवासी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें