भाजपा नगर मंडल जालोर ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
BJP-Nagar-Mandal-Jalore-offered-flowers-on-the-birth-anniversary-of-Subhash-Chandra-Bose |
भाजपा नगर मंडल जालोर ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
जालौर ( 23 जनवरी 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में भारत माता के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री रतन सुथार ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जिला महामंत्री हरीश राणावत उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष पुष्प हार चढ़ा कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।साथ ही सभी ने "सुभाष चंद्र बोस अमर रहे अमर रहे" "भारत माता की जय" आदि जय घोष लगाई।कार्यक्रम में जिला मंत्री जितेंद्र सरगरा जिला सोशल मीडिया संयोजक चंद्रकांत सुंदेशा भाजयुमो पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि अमन मेहता भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया पार्षद हीराराम देवासी धनपत मुथा राजकुमार चौहान घनश्याम सुंदेशा छगन रामावत सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरीश राणावत ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए आज गर्व का दिन है आज ही के दिन देश के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।
संगोष्ठी में नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वाधीनता संग्राम में नया जोश भरने वाले अमर सेनानी करोड़ों युवाओं की प्रेरणा भारत माता के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम सभी उन्हें नमन करते हैं।भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये,उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया में संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश युवाओं का देश है जिसमें कहीं युवाओं के बलिदान से देश को आजादी मिली आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था जिन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन लगा दिया।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के सभी वीर सपूतों को उनकी जयंती व पुष्पांजलि पर हम सभी कार्यकर्ता मिलकर याद करते हैं जैसे आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन शैली को अपने दिलों में जिंदा रख सके।
संगोष्ठी कार्यक्रम में रतन सुथार अमन मेहता दिलीप भट्ट चंद्रकांत सुंदेशा जितेंद्र सरगरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
एक टिप्पणी भेजें