श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - JALORE NEWS
![]() |
On-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-Shri-Ram-there-was-an-influx of-faith-in-the-procession. |
श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - JALORE NEWS
जालोर / भीनमाल ( 11 अप्रेल 2022 ) श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में रविवार को भीनमाल में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो से लोगो ने भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर केसरिया साफा से भगवामय नजर आया।
शोभायात्रा के दौरान दर्जनो स्थानो पर दोनो समुदायो पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा मार्ग पर दर्शको का हुजूम देखा गया। सांय चार बजे फाफरिया हनुमान जी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जो भादरड़ा चुगी नांका पहुंचने पर ऑल मुस्लिम समाज के द्वारा पुष्प वर्षा व शरबत पिलाकर लोगो का स्वागत किया गया। इसके बाद हाई स्कूल मार्ग, कुल्फी फै1टी, बाबा रामदेव चौक, होली चौक, पुराना जुंजाणी बस स्टेण्ड, गांधी चौक, पुराना पुनासा बस स्टेण्ड, सोनारो का मोहल्ला, बंजारा समाज मोहल्ला, घांची का चौहटा व धोराढाल होकर विवेकानंद सर्किल पहुंचने पर नपा उपाध्यक्ष प्रेमराज बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा पटाखे फोडकर व पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वगत किया गया।
इसके बाद शोभायात्रा नगरपालिका के मु2य द्वार होकर शाम करीब साढ़े छह बजे माघ चौक पहुंची। यहां भगवान श्रीराम की महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान प्रत्येक व्य1ित के सिर पर केसरिया साफा धारण किया हुआ था। शोभायात्रा में देशभ1ित के गीतो की धुन पर लोगो ने नृत्य कर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के द्वारा प्रत्येक गली मोहल्लो में मकानो की छत से पुष्प वर्षा व भगवान श्रीराम के जोशिले नारो के साथ स्वागत के लिए लोगो की होड मंची हुई थी।
शोभायात्रा के दौरान विहिप व बंजरग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा जगह-जगह आत्मरक्षा को लेकर हैरतअगेंज करबत, कार्यकर्ताओ के हाथ में बड़े-बड़े भगवे ध्वज, धुडसवार राम भ1त, आदर्श विद्या मंदिर व ब्रहाकुमारी राजयोग केन्द्र सहित करीब आधा दर्जन राष्ट्रवादी संगठनो की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए उपखंड अधिकारी जवाहराराम चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक सीमा चौपड़ा, तहसीलदार रामसिंह राव, थानाधिकारी लक्षमणसिंह, एसआई जुगतसिंह व भैरूसिंह सोंलकी, चौकी प्रभारी भरतसिंह व यातायात प्रभारी वागाराम के नेतृत्व में भारी पुलिस जा4त तैनात रहा। यहां तक की पुलिस उप अधीक्षक स्वंय शोभायात्रा के आगे डीजे साथ चलकर लोगो को नियंत्रण कर रही थी। रैली में विधायक पूराराम चौधरी, प्रधान किरण भारतीय, पूर्व नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, आरएसएस के जिला कार्यवाह भूपेन्द्र माली, भाजपा नेता हेमलता जैन, पार्षद वंदना शर्मा, जयसिंह राव, युवा काग्रेंस नेता श्रवणसिंह राठौड़ दासंपा, शोभायात्रा संयोजक संजीव माथूर, विहिप के जिलाध्यक्ष वचनसिंह राव मणधर, भाजपा नेता जोरावरसिंह राव, शेखर व्यास, भाजपा नगरध्यक्ष महेन्द्र सोंलकी, भरतसिंह भोजाणी, मंडलअध्यक्ष टीकमसिंह राणावत, श्रीराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष शैतानसिंह भाटी, संयु1त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नरेन्द्र आचार्य, पारस मोदी, मदनसिंह राव कोडि़टा, महेन्द्र जीनगर, अशोक मेहता, पुखराज कानूगो, रमेश मेहता, भाजपा युवा मोर्चा जिला सदस्य सुरेशसिंह नोहरा दिनेश लंगर, सुनिल जैन, दिनेश दोशी, मुकेश बाफना, परसराम कंसारा, यूथ फॉर नेशन अध्यक्ष सतीश सैन, सतीश दुआ, श्रवणसिंह राव, जगदीशसिंह राव, ब्रदीनारायण बोहरा, चंदनसिंह आसाणा, उतमसिंह सोंलकी, नितेश सोंलकी, शंभूसिंह राव, उतमसिंह पेंटर, योगेश टांक, जितु बंजारा, अजमल बंजारा, अर्जुन बंजारा, महादेवाराम घांची, अंकित दुआ, मनोहरसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी सं2या में नगरवासी मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें