श्री राम नवमी पर हिंदू युवा संगठन की ओर से वाहन रैली निकाली गई - JALORE NEWS
![]() |
Vehicle-rally-was-taken-out-by-Hindu-youth-organization-on-Ram-Navami |
श्री राम नवमी पर हिंदू युवा संगठन की ओर से वाहन रैली निकाली गई - JALORE NEWS
जालौर / उम्मेदाबाद ( 10 अप्रैल 2022 ) हिंदू युवा संगठन संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी के निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष श्रवणकुमार के नेतृत्व में उम्मेदाबाद ग्राम में श्री राम नवमी पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर वाहन रैली निकाली गई।
ग्राम अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हिंदू युवा संगठन संस्था की ओर से श्री राम नवमी के पावन पर्व पर ग्राम में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।वाहन रैली में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम भारत माता की जय वंदे मातरम आदि जयकारों से ग्राम को गुंजायमान कर दिया। वाहन रैली ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली।
कार्यक्रम में श्रवणकुमार मनोज शांतिलाल रविंद्रसिंह मोहनलाल माली सोरम देवी गोपाल प्रजापत रोशन माली राजू मलोहतरा अन्य सहित सही कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें