विभागीय कल्याण कोष से स्वयंसेवक की पत्नी को भुगतान आदेश की प्रति सौंपी - JALORE NEWS
![]() |
A-copy-of-the-payment-order-was-handed-over-to-the-volunteer-s-wife-from-the-Departmental-Welfare-Fund. |
विभागीय कल्याण कोष से स्वयंसेवक की पत्नी को भुगतान आदेश की प्रति सौंपी - JALORE NEWS
जालोर ( 6 मई 2022 ) गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जालोर के स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार का गत 27 जनवरी को निधन होने पर उनकी पत्नी को श्रीमती कुकी देवी को विभागीय कल्याण कोष से 2.50 लाख के भुगतान आदेश की प्रति प्रदान करने के साथ ही भुगतान राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करवाई गई।
गृह रक्षा मुख्यालय निदेशालय राजस्थान जयपुर द्वारा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जालोर के स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार (सदस्य संख्या 133) का गत 27 जनवरी, 2022 को निधन होने पर संबंधित सदस्य द्वारा कल्याण कोष के लिए मनोनीत पत्नी श्रीमती कुकी देवी को विभागीय कल्याण कोष से 2 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के आदेश प्रदान किये जाने पर स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार की पत्नी श्रीमती कुकी देवी को कमाण्डेन्ट विरेन्द्र सिंह राठौड, पीसी करनाराम, वरिष्ठ सहायक मनोहरसिंह, कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र मीना, मु. आरक्षी परबत सिंह व स्वयंसेवक श्रवण सिंह की उपस्थिति में भुगतान आदेश की प्रति प्रदान की गई एवं भुगतान राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करवाई गई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Coinswitch Kuber Gift Voucher Code 2022
जवाब देंहटाएंHow to increase Credit Card Limit
How to Complete Paytm Kyc with Aadhar Card
ff partner program
जवाब देंहटाएंfree fire redeem code today 2022