जिला कलक्टर ने सार्वजनिक पुस्तकालय का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश - JALORE NEWS
![]() |
District-Collector-visited-the-public-library-and-gave-necessary-instructions |
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक पुस्तकालय का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश - JALORE NEWS
जालोर ( 11 मई 2022 ) जिला कलक्टर निशांत जैन ने बुधवार को जालोर शहर के वीरमदेव चौक में स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसरण में जिले में कोचिंग के अलावा अच्छे माहौल में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सावित्री बाई फूले वाचनालय स्थापित किया जायेगा जिसमें प्रतियोगी परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी करने वाले युवाओं को आवश्यक पत्र-पत्रिकाएँ, पुस्तकें, कम्प्यूटर, इंटरनेट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी इसके लिए 50 लाख रूपये की लागत से सावित्री बाई फूले वाचनालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में जिला कलक्टर द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में आने वाले समाचार पत्र, पत्रिकाएँ एवं आने वाले पाठकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पुस्तकालय से जोड़ने की बात कही। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों सहित नियमित पाठकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें