अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के मिशन परिंडे लगाओ अभियान को आगे बढ़ाया - JALORE NEWS
![]() |
Mission-Parinde-Lagao-campaign-of-All-India-Manav-Seva-Morcha-carried-forward |
अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के मिशन परिंडे लगाओ अभियान को आगे बढ़ाया - JALORE NEWS
पत्रकार जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान
जालोर ( 1 मई 2022 ) खाखडली मेड़ता सिटी में अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय के आदेशानुसार आज खाखड़ली गांव में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के मिशन परिंडे लगाओ अभियान को आगे बढ़ाया ।
इस शुभ अवसर पर नीलम दाधिच भगवती देवी, प्रियंका, सुमन जाट, सुशीला, गीता देवी, गायत्री दाधिच , भीकाराम जोपट, जितेन्द्र भरोला सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। जितेन्द्र भरोला ने कहा कि अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा निस्वार्थ भाव से तन मन धन से समर्पित होकर पशु पक्षियों एवं मानव मात्र की सेवा में सदैव अग्रणीय तत्पर रहते हैं।
जितेन्द्र भरोला ने कहा कि अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा अपने स्वर्गीय माता पिता के इकलौते पुत्र होकर एवं भावण्डा पुर्व राजपरिवार से होते हुए भी राष्ट्र की सेवा करने के लिए शादी विवाह भी नहीं किया जितेन्द्र भरोला ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन से होने वाली आय भी बेबस असहाय लोगों क लिए दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों एवं गौमाता की सेवा के लिए समर्पित करते आ रहे हैं।
जितेन्द्र कुमार भरोला ने कहा कि प्रेमसिंह भावण्डा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है जितेन्द्र भरोला ने प्रेमसिंह भावण्डा का मतलब यानी सेवा प्रेमसिंह भावण्डा बेबस असहाय लोगों एवं पशु पक्षियों का सेवक प्रेमसिंह भावण्डा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें