पुलिस कनिष्ठ सहायक ने 14वीं बार रक्तदान कर बचाई जान - JALORE NEWS
![]() |
Police-junior-assistant-saved-blood-dead-by-14th-time |
पुलिस कनिष्ठ सहायक ने 14वीं बार रक्तदान कर बचाई जान - JALORE NEWS
जालोर ( 4 जुलाई 2022 ) जहां चाह वहां राह, कई बार होता है कि खून के रिश्ते भी साथ नहीं देते हैं और कोई पराया कुछ ऐसा कर जाता है, जिसकी मदद हमें ताउम्र याद रहती है। जालोर पुलिस लाईन के एक पुलिस कर्मी ने खुद रक्तदान कर एक डिलेवरी पेसेंट की जान बचाई जिससे उसका कोई नाता नहीं था।
ऐसा ही मामला सरकारी अस्पताल में देखने को मिला। जालोर क्षेत्र FCI गोदाम निवासी कांतिलाल मेघवाल अपनी पत्नी विमला देवी के डिलेवरी होने पर जिला सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाता है वहां डॉक्टर द्वारा जांच करने पर हीमोग्लोबिन 4 पॉइंट बताया गया और रेयर ब्लड़ ग्रुप B- नेगेटिव लाने को बोला गया वो भी 4 यूनिट अन्यथा पेसेंट को जालोर से दूसरे अस्पताल में रेफर करना होगा। अटेंडर तुरंत डिमांड नॉट एवं ब्लड़ सेम्पल लेकर जालोर सरकारी ब्लड़ बैंक पहुंचा जहाँ उन्हें निराशा हासिल हुई ब्लड़ ग्रुप रेयर होने व ब्लड़ बैंक में रक्त नही होने पर तथा परिवार में किसी का सहयोग न मिलने से कांतिलाल मजबूर हो गए।
तभी ब्लड़ बैंक ड्यूटी अधिकारी चिरंजीव व्यास ने उन्हें जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप के संरक्षक नितेश भटनागर के नम्बर दिए तथा विश्वास दिलाया की नितेश भटनागर आपके रेयर ब्लड़ B- नेगेटिव की व्यवस्था करवा देंगे। नितेश भटनागर तुरन्त केस को संज्ञान में लेते हुए अपने डोनर्स को फ़ोन लगाना शुरू किया और जालोर एस. पी.ऑफिस में कार्यरत कनिष्ठ सहायक प्रेम सिंह पुत्र सोहन सिंह को फ़ोन किया तुरतं केस को देखते हुए मानवता को जिंदा रख रात्री 9 बजे जालोर सरकारी ब्लड़ बैंक आकर रक्तदान कर डिलेवरी पेसेंट को नया जीवन दिया।
इसी के साथ 2 यूनिट की ओर व्यवस्था करवाई जिसमे द्वितीय रक्तमित्र देवेंद्र गेहलोत पुत्र अशोक गेहलोत जालोर एवं तृतीय रक्तमित्र वेलाराम पुत्र मिठाराम बिछावाड़ी ने रक्तदान कर डिलीवरी पेसेंट की सहायता की।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें