एससी मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर प्रथम दिवस भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया सम्बोधित, कुल तीन सत्रों में संपादित हुआ - JALORE NEWS
![]() |
BJP-SC-Morcha-s-three-day-state-training-camp-inaugurated |
ब्यावर : भाजपा एससी मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ ,- BJP SC Morcha's three-day state training camp inaugurated
ब्यावर ( 6 अक्टूबर 2022 ) ब्यावर में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा की तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ 6 अक्टूबर के प्रथम दिवस पर कुल तीन सत्रों में संपादित हुआ। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश जी पूनिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ।
ब्यावर (जिला अजमेर)। मीडिया प्रमुख जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि ब्यावर में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ 6 अक्टूबर के प्रथम दिवस पर कुल दो सत्रों में संपादित हुआ। स्वागत उदबोधन कैलाशचंद मेघवाल ने दिया।
प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। जिसमे सत्र में बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के भाइयों के बीच आकर गौरव की अनुभूति प्राप्त हो रही हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है व यह भाजपा का एक मजबूत स्तम्भ है। यह स्तम्भ बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी अनुसूचित जाति के सभी भाई-बहन आने वाले चुनाव 2023 व 2024 की तैयारी करें और समय की मांग है कि जनता में मोदी सरकार की योजनाएं लेकर जाए। कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में सबसे अधिक अनुसूचित वर्ग जंगलराज और लॉ एंड ऑर्डर का शिकार हुए हैं। भाजपा एससी मोर्चा की शुरू से आज तक कि यात्रा का वर्णन करते हुए पार्टी अनुशासन, सामूहिकता, संवाद, जिम्मेदारी से कार्य करते हुए पार्टी को नई ऊंचाई और भारत माता के परम वैभव तक पहुचाये। मोर्चा संगठन को चुनावो को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्ययोजना पर कार्य करना है।
सत्र के उद्घाटन के पश्चात एससी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने अपने प्रस्तावना उद्बोधन में बताया कि हम सभी इस त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूरे धैर्य, अनुशासन और संबल के साथ प्रशिक्षण लेकर संपूर्ण एससी समाज को लामबंद करने का काम करना है । 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एससी वर्ग मोर्चा बनाकर पिछड़े, शोषित, वंचित समाज को एक मंच पर लाकर संगठित करने का एक दिव्य प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इसी वर्ष 2022 में यह पहला प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाला प्रशिक्षण शिविर है। इतने कम समय में एससी वर्ग के लोग कितनी तेजी से भाजपा से उसके एससी वर्ग मोर्चे के माध्यम से जुड़े कि मात्र कुछ वर्षों में ही हमने क्रमशः राष्ट्रीय, प्रादेशिक, क्षेत्रीय, जनपदीय, मंडल एवं बूथ स्तर तक अनुसूचित मोर्चे की कार्यकारणी को पूर्ण किया है। आज भारत के लगभग 18 राज्यों में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा शासित सरकारें वहां का विकास करने का कार्य कर रही हैं और आज देश के प्रत्येक चुनावों में चाहे वह देश की उच्च सदन राज्यसभा हो या वह नगर निकाय से लेकर न्याय पंचायत तक के चुनाव हों सब पर भाजपा की विजय अनवरत बनी हुई है, यह और कुछ नहीं भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास है।
तीसरे सत्र में राजकुमार फुलवरिया राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि भारतीय संविधान विषय मे अपना सम्बोधन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा राजस्थान प्रदेश से राजकुमार फुलवरिया, प्रदेशाध्यक्ष एससी मोर्चा कैलाशचन्द मेघवाल, सूरज जी, सांसद भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, सतीश चन्देल, पूर्व विधायक प्रेमचन्द बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, सोजत विधायक शोभा चौहान, ललित लकवाल सहित सभी गण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही इससे कार्यक्रम से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया को अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन नलिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भँवरलाल बुला, सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में वाहन रैली के द्वारा शिविर स्थल पर लेकर आए इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, रामअवतार लाटा, कानाराम गुर्जर, संतोष रावत, देवेंद्र सिंह डूंगर सिंह रावत मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत, नवल किशोर मुरारका, सत्येंद्र यादव मुकेश धावरी विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष राकेश नरूका, जितेंद्र कावड़िया, बृज किशोर शर्मा, जितेंद्र सोनी, दिलीप बाबेल, जितेद्र कावड़िया, चंदन बिलोनिया, दिलीप शर्मा, पार्षद रवि चौहान, मुन्नी देवी गहलोत, अमित बंसल, रामेश्वर गहलोत, हरीश सांखला, शिवप्रकाश सांवरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, गोलू पहलवान, विजय दगदी, साबिर खान, ताराचंद साहू, राजू वैष्णव, बच्छराज छिपा संजय चिंडालिया, रणवीर सिंह, हनुमान जांगिड़ तिलोक तालेपा, हेमन्त चन्देल, राजेश्वरी यादव, तारा सोनी, मुन्नीदेवी गहलोत, पिंकी, सपना, रेखा, गायत्री साहू, राहुल परिहार स्वागत और अभिनंदन किया।ई
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें