विजय दशमी पर्व पर हुआ भव्य शस्त्र पूजन एवं महाआरती राम-सीता की झांकी संग - JALORE NEWS
![]() |
Grand-weapon-worship-and-Maha-Aarti-with-the-tableau-of-Ram-Sita-on-Vijay-Dashami-festival |
विजय दशमी पर्व पर हुआ भव्य शस्त्र पूजन एवं महाआरती राम-सीता की झांकी संग - JALORE NEWS
जालोर ( 6 अक्टुबर 2022 ) हिन्दू युवा संगठन संस्था के तत्वावधान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन एवं महाआरती का आयोजन चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी हेमेन्द्रसिंह बगेडिया ने बताया कि अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतिक विजय दशमी पर्व पर रावण दहन के पश्चात जालोर के ऐतिहासिक शक्तिपीठ चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में संस्था द्वारा मंहत पवन पुरी महाराज के साधिन्य में शस्त्र पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम चामुण्डा माता मंदिर के मंहत पवनीपुरी महाराज के साधिन्य एवं मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू युवा संगठन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के नाते संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार, संस्था कोषाध्यक्ष मंगलाराम सांखला, नगर परिषद उप सभापति अम्बालाल व्यास, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, पार्षद दिनेश महावर, अधिवक्ता संजय बोराणा, दिलीप सोलंकी, मूलाराम प्रजापत एवं वरिष्ठ पत्रकार भवरसिंह सोलंकी अचलसिंह परिहार के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियेां द्वारा शस्त्रों के तिलक वा रोली बांधकर की गई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने शस्त्रो की पूजा अर्चना की गई। नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। उसके पश्चात महाआरती की गई। सभी लोगो ने महाआरती कर मां चामुण्डा से देश की खुशहाली की कामना की गई।
शस्त्र पूजन में चामुण्डा माता गरबा मण्डल द्वारा शानदारी राम सीता लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई। राम सीता की झांकी के साथ एक भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने राम सीता का पूजन भी किया गया। उनके हाथो से शस्त्र पूजन कर शस्त्र उठाकर राम की वेशभुषा पहने कलाकर ने अपने धनुष तीर चलाकर अपने मन में बची बुराई रूपी रावण को मारने का संकल्प सभी को दिलाया गया। कार्यक्रम जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने सभी को संबोधित कर अपने सनातन संस्कृति में शस्त्र पूजन का महत्व बताया। वहीं युवा नेता गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने शस्त्र पूजन क्यो करते है और उनके पिछे जो धारणा है उनके बारे में बताया। अधिवक्ता संजय बोराणा ने विजय दशमी पर्व व राम रावण का वृतान्त सुनाकर सभी को भगवान राम के आदर्श पर चलने हेतु प्रेरित किया। संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने हिन्दू युवा संगठन संस्था द्वारा हर वर्ष शस्त्र पूजन के कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
उन्होने हर व्यक्ति को शस्त्र पूजन करने की बात कही वहीं सभी को अपने अन्दर अधर्म रूपी राक्षक क्रोध, लोभ लाचल, बुराई आदि को मारकर मानव सेवा हेतु प्रेरणा दी गई। संस्था महामंत्री द्वारा सभी का आभार जताया। मंच संचालन मूलाराम प्रजापत ने किया l
कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ,संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी,नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पत्रकार भंवरसिंह सोलंकी, संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार, मंगलाराम सांखला, रतन सुथार, अचलसिंह परिहार विक्रम गुर्जर, दिनेश महावर, दिनेश बारोठ, रमेश बारूपाल, दिलीप सोलंकी, संजय बोराणा, भवानीसिंह पंवार, पारस बारूपाल, डिम्पलसिंह, हडमतसिंह, चन्द्रकांत सुन्देशा, महेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह, ओम माली, यशपालसिंह, सुरेन्द्रसिंह बगेडिया, भैराराम साँखला,श्रवण कुमार ओड दिनेश वैष्णव, अमित शर्मा, सहित चामुण्डा माता गरबा मण्डल के सदस्य एवं आम लोग उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें